भुवनेश्वर: Income Tax Raid: केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र प्रधान ने कांग्रेस सांसद धीरज साहू पर ‘गांधी परिवार के एटीएम’ के रूप में काम करने का आरोप लगाया है।

आयकर विभाग (Income Tax Raid) ने हाल ही में साहू के परिवार के स्वामित्व वाली ओडिशा की कंपनी बौद्ध डिस्टिलरी प्राइवेट लिमिटेड से 351 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की है। साहू झारखंड से राज्यसभा सांसद हैं।
साहू पर लगे आरोपों को खारिज करते हुए कांग्रेस की ओडिशा इकाई ने कहा कि आयकर विभाग ने अभी तक जब्ती के संबंध में किसी का नाम नहीं लिया है। साहू ने शुक्रवार को स्पष्ट किया था कि जब्त की गई नकदी का कांग्रेस से कोई लेना-देना नहीं है जैसा कि दावा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह सारा पैसा सिर्फ उनका नहीं बल्कि उनके परिवार और शराब के व्यापार में उनके साझेदारों का है।
Income Tax Raid को लकर प्रधान का आरोप- जब्त पैसा राहुल व प्रिंयका गांधी का है
केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कहा कि यह धीरज साहू का पैसा नहीं बल्कि राहुल, प्रिंयका गांधी भाई-बहन दोनों का पैसा है। साहू, गांधी परिवार के एटीएम के रूप में काम करते हैं। लोगों को उनका बयान हजम नहीं हो रहा है। प्रधान ने यह भी आरोप लगाया कि साहू अपने हितों के हिसाब से विभिन्न राज्यों की आबकारी नीतियों में अक्सर बदलाव किया करते थे। भाजपा नेता ने यह जानना चाहा कि यह नकदी कहां से आई। कांग्रेस पार्टी को इसका जवाब देना होगा।
कांग्रेस ने प्रधान के आरोपों को बताया निराधार
Income Tax Raid के लेकर कांग्रेस की ओडिशा इकाई के अध्यक्ष सरत पटनायक ने प्रधान के आरोपों को निराधार करार दिया। पटनायक ने कहा कि केंद्रीय मंत्री (प्रधान) को जांच पूरी होने तक इंतजार करना चाहिए। आयकर विभाग ने इस संबंध में अब तक किसी का नाम नहीं लिया है।
भाजपा का काम सिर्फ दुष्प्रचार की राजनीति करना है। साहू कारोबारी व्यक्ति हैं, ये पैसा कहा से आया इसका जवाब वो देंगे। इसका जवाब उनकी कंपनी देगी। पर भाजपा इस प्रकरण से कांग्रेस की छवि धूमिल करने में लगी हुई है जो ठीक नहीं है।

