Home » India vs Eng team: इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी 3 टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम की हुई घोषणा, जानिए किसे मिली जगह

India vs Eng team: इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी 3 टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम की हुई घोषणा, जानिए किसे मिली जगह

by Rakesh Pandey
India vs Eng team
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

स्पोर्ट्स डेस्क : बीसीसीआई ने शनिवार को इंग्लैंड (India vs Eng team) के खिलाफ बचे हुए तीन टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम की घोषणा की है। चयन समिति ने केएल राहुल और रवींद्र जडेजा के लिए फिटनेस मंजूरी पाने के लिए कुछ दिनों का इंतजार किया। हालांकि, दोनों की उपलब्धता अभी भी फिटनेस पर निर्भर करती है। इसके अलावा श्रेयस अय्यर इस टीम का हिस्सा नहीं हैं, जबकि 27 साल के तेज गेंदबाज आकाश दीप को आवेश खान की जगह मौका दिया गया है। शुरुआती दो टेस्टों से निजी कारणों से बाहर होने वाले विराट कोहली को टीम में शामिल नहीं किया गया है।

जबकि, दूसरे टेस्ट में चोट की वजह से बाहर होने वाले केएल राहुल और रविंद्र जडेजा टीम में शामिल हो गए हैं। हालांकि, उन्हें फिटनेस टेस्ट पास करना होगा।

आकाश दीप ने अब तक नहीं खेला है कोई मुकाबला

27 साल के तेज गेंदबाज आकाश दीप को टीम में जगह मिली है। उन्होंने अभी तक भारत के लिए कोई मुकाबला नहीं खेला है। आकाश दीप ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ तीन मैच में 13 विकेट लिए थे। बिहार में जन्मे आकाश दीप बंगाल के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। 29 फर्स्ट क्लास मैच में आकाश ने 103 विकेट लिए हैं। वह आईपीएल में आरसीबी के लिए खेलते हैं। वहीं, टीम से सौरभ कुमार और आवेश खान को बाहर कर दिया गया है। आकाश दीप को पहले लिमिटेड ओवर्स के लिए भारतीय टीम से कॉल आ चुका है। लेकिन, टेस्ट टीम में उनको पहली बार मौका मिला है।

विराट कोहली टीम का हिस्सा नहीं

भारतीय टीम के स्‍टार बल्‍लेबाज विराट कोहली ने निजी कारणों से शेष सीरीज में हिस्‍सा नहीं लेने का फैसला किया है। बोर्ड ने प्रेस विज्ञिप्‍त जारी करके कहा, ”विराट कोहली शेष सीरीज में निजी कारणों से हिस्‍सा नहीं ले रहे हैं और बोर्ड उनके फैसले की पूरी तरह इज्‍जत करता है।” साथ ही बोर्ड ने बताया कि रवींद्र जडेजा और केएल राहुल को बेशक टीम में शामिल किया गया है, लेकिन बीसीसीआई मेडिकल टीम से हरी झंडी मिलने पर ही इन्‍हें प्‍लेइंग 11 में शामिल किया जाएगा। बीसीसीआई ने शेष तीन टेस्‍ट के लिए 17 सदस्‍यीय टीम की घोषणा की, जिसमें आकाश दीप को पहली बार शामिल किया गया है।

अय्यर नहीं है टीम का हिस्सा

श्रेयस अय्यर इस टीम का हिस्सा नहीं हैं। रिपोर्ट्स में कहा गया था कि वह चोटिल हैं। लेकिन, बीसीसीआई ने उन्हें बाहर करने की वजह नहीं बताई है। इससे यह भी माना जा रहा है कि अय्यर को खराब फॉर्म की वजह से ड्रॉप कर दिया गया है। साथ ही विकेटकीपर केएस भरत टीम में बने हुए हैं। वहीं, ईशान किशन को लेकर भी कोई अपडेट नहीं है। दूसरे टेस्ट से पहले टीम में शामिल किए गए सरफराज खान और रजत पाटीदार को बरकरार रखा गया है।

इस प्रकार है टीम (India vs Eng team)

रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, केएल राहुल*, रजत पाटीदार, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), आर अश्विन, रविंद्र जडेजा*, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, आकाश दीप।

READ ALSO: पथुम ने रचा इतिहास, दोहरा शतक लगाने वाले पहले श्रीलंकाई बल्लेबाज, इस मामले में भारत सबसे आगे

Related Articles