Home » Indian Railway:गर्मी में रेल यात्रियों को विशेष सहूलियत; चलाई जा रहीं कई स्पेशल ट्रेनें, यहां देखें शेड्यूल

Indian Railway:गर्मी में रेल यात्रियों को विशेष सहूलियत; चलाई जा रहीं कई स्पेशल ट्रेनें, यहां देखें शेड्यूल

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जामताड़ा। रेलवे ने गर्मी में यात्रियों की सहूलियत को देखते हुए विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इससे झारखंड के यात्रियों को भी लाभ मिलेगा।

गर्मी में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे हावड़ा व सीतामढ़ी के बीच एक ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन चलाने जा रहा है। ट्रेन 03043 हावड़ा-सीतामढ़ी विशेष ट्रेन प्रत्येक शनिवार को नौ मई से 27 जून तक हावड़ा से रात में 11 बजे प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन 3:30 बजे सीतामढ़ी पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन 03044 सीतामढ़ी-हावड़ा विशेष ट्रेन प्रत्येक रविवार को 10 मई से 28 जून तक सीतामढ़ी से शाम में पांच बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 09:30 बजे हावड़ा पहुंचेगी।

रेलवे सूत्रों ने बताया है कि यह ट्रेन आसनसोल मंडल के अंतर्गत दोनों दिशाओं में मार्ग में दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर एवं जसीडीह स्टेशनों पर ठहरेगी। ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी व वातानुकूलित श्रेणियों की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने 05573/05574 देवघर-सरायगढ़-देवघर विशेष ट्रेन की सेवा को उसके वर्तमान मार्ग, संरचना, समय-सारणी एवं ठहराव के अनुसार जारी रखने का निर्णय लिया है। ट्रेन 05573 सरायगढ़-देवघर विशेष ट्रेन साम से 31 मई तक प्रतिदिन चलेगी।

यह ट्रेन सरायगढ़ से 03:05 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन 11:20 बजे देवघर पहुंचेगी। ट्रेन 05574 देवघर – सरायगढ़ विशेष ट्रेन सात से 31 मई तक प्रतिदिन चलेगी। यह ट्रेन देवघर से 11:35 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन रात 10:15 बजे सरायगढ़ पहुंचेगी।

Read Also: Ghatshila News : घाटशिला कॉलेज के लिए अतिरिक्त भूमि की मांग को लेकर सीओ से मिले प्राचार्य

Related Articles

Leave a Comment