जमशेदपुर : उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देश पर एडीएम लॉ एंड ऑर्डर, एसडीओ, एलआरडीसी, बीडीओ और सीओ ने Jack Board Exams जैक बोर्ड परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण का मुख्य मकसद वार्षिक माध्यमिक और इंटरमीडिएट परीक्षा की निगरानी करना था। डीसी अनन्य मित्तल ने सभी अधिकारियों को परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण करने और परीक्षा के दौरान कदाचार की कोई भी घटना होने पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

एडीएम लॉ एंड ऑर्डर अनिकेत सचान, धालभूम अनुमंडल की एसडीओ शताब्दी मजूमदार, एसडीओ घाटशिला सुनिल चंद्र, एलआरडीसी घाटशिला नीत निखिल सुरीन और अन्य पदाधिकारियों ने परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि सभी केन्द्रों पर कानून व्यवस्था कायम रहे और कोई भी परीक्षार्थी कदाचार में संलिप्त न हो। यदि कोई परीक्षार्थी Jack Board Exams कदाचार करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि इस वर्ष 10वीं की परीक्षा में जिले के 25,380 परीक्षार्थी भाग ले रहे हैं, जबकि इंटरमीडिएट की परीक्षा में कला संकाय में 13,595, विज्ञान में 4,697 और वाणिज्य में 3,964 परीक्षार्थी शामिल हैं। इन परीक्षाओं के आयोजन में घाटशिला अनुमंडल में 26 और धालभूम अनुमंडल में 45, कुल 71 परीक्षा केन्द्र स्थापित किए गए हैं।
Read also Chakulia Moblynching: चाकुलिया में दो बकरी चोरों की पीट-पीट कर हत्या, बकरी की घंटी से पकड़े गए युवक

