Home » Jamshedpur Accident: जादूगोड़ा में नशे में धुत ड्राइवर की कार शटर तोड़ होटल में घुसी, तीन लोग जख्मी

Jamshedpur Accident: जादूगोड़ा में नशे में धुत ड्राइवर की कार शटर तोड़ होटल में घुसी, तीन लोग जख्मी

होटल का शटर और दीवार टूट गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आसपास के लोग आवाज सुनकर मौके पर पहुंच गए।

by Mujtaba Haider Rizvi
jadugora accident hotetel
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jadugora : जादूगोड़ा में सोमवार की देर रात एक तेज रफ्तार कार शटर तोड़ते हुए सीधे होटल में जा घुसी। बताया जा रहा है कि ड्राइवर शराब के नशे में था। इस दुर्घटना में कार सवार तीन लोग जख्मी हो गए, जबकि होटल को भारी नुकसान पहुंचा है। घटना टाटा मुख्य मार्ग स्थित मुर्गाघुटू चौक (नरवा पहाड़) की है।

तेज आवाज के चलते मौके पर जुट गए लोग

देर रात लगभग एक बजे कार अनियंत्रित होकर सतीश दास के होटल में घुस गई। इसके चलते होटल का शटर और दीवार टूट गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आसपास के लोग आवाज सुनकर मौके पर पहुंच गए।

खुल गया था कार का एयरबैग

कार का एयरबैग खुल जाने से चालक गोपाल बेसरा बाल बाल बच गया। लेकिन, दुर्गा चरण बेसरा समेत कुल तीन घायल हो गए हैं। घायलों में से एक को इलाज के लिए जमशेदपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बर्बाद हो गया होटल का सारा सामान

होटल मालिक सतीश दास ने बताया कि हादसे में डीप फ्रीजर, अलमारी और अन्य सामान बर्बाद हो गए। इससे तकरीबन डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। सूचना मिलने के बाद जादूगोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Read also Jamshedpur News : मानगो बनेगा नया पुलिस अनुमंडल, उच्चस्तरीय समिति ने दी स्वीकृति

Related Articles

Leave a Comment