Home » West Singhbhum News : जगन्नाथपुर के मलूका गांव में वज्रपात का कहर, दो साल के मासूम की मौत, मां घायल

West Singhbhum News : जगन्नाथपुर के मलूका गांव में वज्रपात का कहर, दो साल के मासूम की मौत, मां घायल

जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बारिश और गर्जन के समय खुले मैदान, पेड़ या बिजली के खंभों के पास न खड़े रहें और सुरक्षित स्थान पर चले जाएं

by Rajeshwar Pandey
khunti news
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर प्रखंड के मलूका गांव में बुधवार शाम वज्रपात की चपेट में आने से एक दो वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं उसकी मां गंभीर रूप से झुलस गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है।

आंगन में खेलते समय गिरी आकाशीय बिजली

जानकारी के अनुसार, मलूका गांव निवासी राजेश हाइबुरु की पत्नी जीबीनी हाइबुरु अपने दो वर्षीय बेटे आयुष हाइबुरु के साथ बुधवार शाम करीब 6 बजे घर के आंगन में थी। इसी दौरान तेज बारिश के साथ बिजली कड़कने लगी। अचानक आंगन में लगे पेड़ पर आकाशीय बिजली गिर गई। पेड़ के पास मौजूद होने के कारण मां-बेटे दोनों वज्रपात की चपेट में आ गए और वहीं गिर पड़े।

अस्पताल में बच्चे को मृत घोषित किया

आवाज सुनकर पहुंचे परिजन और ग्रामीणों ने तुरंत दोनों को उठाकर जगन्नाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मासूम आयुष हाइबुरु को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल जीबीनी हाइबुरु का इलाज जगन्नाथपुर अस्पताल में चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस जांच में जुटी

सूचना पर जगन्नाथपुर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया है। परिजनों ने बताया कि वज्रपात की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।

जिला प्रशासन ने लोगों से की अपील

प्रशासन ने आपदा प्रबंधन के तहत पीड़ित परिवार को नियमानुसार सहायता राशि देने की बात कही है। मानसून के दौरान वज्रपात की घटनाएं बढ़ जाती हैं। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बारिश और गर्जन के समय खुले मैदान, पेड़ या बिजली के खंभों के पास न खड़े रहें और सुरक्षित स्थान पर चले जाएं।

Read Also- Chaibasa Crime News : टाटा स्टील प्लांट से 100 मीटर तांबे का तार चोरी, पांच आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Comment