Home » Jamshedpur Agrasen Jayanti Samaroh : इस बार रामलला की थीम पर आयोजित होगा अग्रसेन जयंती समारोह

Jamshedpur Agrasen Jayanti Samaroh : इस बार रामलला की थीम पर आयोजित होगा अग्रसेन जयंती समारोह

by Rakesh Pandey
Jamshedpur Agrasen Jayanti Samaroh
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : Jamshedpur Agrasen Jayanti Samaroh : पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन की बैठक शनिवार को साकची स्थित महालक्ष्मी मंदिर के सभागार में संदीप मुरारका की अध्यक्षता में हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि इस वर्ष अग्रसेन जयंती समारोह का आयोजन अयोध्या में विराजमान रामलला की थीम पर किया जाएगा।

Jamshedpur Agrasen Jayanti Samaroh :  गोलमुरी, मानगो और जुगसलाई में होगी प्रतियोगिता

अग्रसेन जयंती समारोह के अवसर पर महिलाओं और बच्चों के लिए शाखा स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। 27 सितंबर को गोलमुरी, 28 को मानगो और 29 व 30 को जुगसलाई में अग्रसेन जयंती की प्रतियोगिता होगी। इसके संयोजक शंकर अग्रवाल, संजय अग्रवाल एवं दिलीप कांवटिया होंगे।

Jamshedpur Agrasen Jayanti Samaroh :  ट्रेजर हंट प्रतियोगिता

मारवाड़ी युवा मंच की जमशेदपुर शाखा, स्टील सिटी शाखा और टाटानगर अचीवर्स शाखा के सयुंक्त तत्वाधान में 29 सितंबर रविवार को सुबह 9 बजे मेरीन ड्राइव पर ट्रेजर हंट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसके मुख्य संयोजक अश्विनी अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल एवं अंशुल रिंगसिया होंगे। अग्रवाल सम्मेलन जुगसलाई शाखा के महासचिव मनोज गोयल ने बताया कि इस अवसर पर बिंदल मॉल स्थित टर्फ में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। वहीं युवा हेमंत अग्रवाल जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में बैडमिंटन प्रतियोगिता की तैयारियों में जुटे हैं।

Jamshedpur Agrasen Jayanti Samaroh :  अंताक्षरी प्रतियोगिता

मारवाड़ी सम्मेलन साकची शाखा के अध्यक्ष सुरेश कांवटिया एवं कोषाध्यक्ष सन्नी संघी ने कहा कि 1 अक्टूबर मंगलवार को अग्रसेन भवन साकची में अंताक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

Jamshedpur Agrasen Jayanti Samaroh :  रेट्रो थीम पर रैंप वॉक पर चलेंगी युवतियां

पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन के महासचिव अभिषेक अग्रवाल गोल्डी ने बताया कि 2 अक्टूबर को धालभूम क्लब ग्राउंड, साकची में रेट्रो थीम पर आधारित रैंप वॉक प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। महिला नेत्री रजनी बंसल, अंजू चेतानी और ऊषा चौधरी ने बताया कि उसी दिन महिलाओं के लिए रंगोली एवं मेहंदी प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी।

Jamshedpur Agrasen Jayanti Samaroh :  नववधुओं का होगा स्वागत

महिला पदाधिकारी अनु मित्तल, अंकिता लोधा और सीमा जवानपुरिया ने बताया कि 3 अक्टूबर को मुख्य समारोह में नववधुओं का स्वागत किया जाएगा। जिन युवतियों का विवाह 1 नवंबर 2023 के बाद हुआ है, उन बहुओं को शगुन स्वरुप चांदी का सिक्का देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही जो बुजुर्ग दंपती 60 वर्ष से अधिक उम्र के हैं, वे यदि किसी विशेष परिधान में आते हैं, तो उन्हें ‘साठ में ठाठ’ पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इस प्रतियोगिता के संयोजक बिमल मुरारका और गीता मुरारका होंगे।

Jamshedpur Agrasen Jayanti Samaroh :  अग्रसेन मेला की रहेगी बहार

बजरंगलाल अग्रवाल, सांवरमल अग्रवाल और लालचंद अग्रवाल ने बताया कि 2 और 3 अक्टूबर को धालभूम क्लब ग्राउंड में अग्रसेन मेला का आयोजन किया जाएगा। यहां रणथंभौर गणेशजी, सालासर बालाजी, मेहंदीपुर बालाजी, राणी सती दादी, जीण माता, भगवान श्रीरामलला और अग्रसेन जी महाराज का भव्य दरबार सजाया जाएगा। कई तरह के फनगेम, फूड, चूरन इत्यादि के स्टॉल लगाए जाएंगे। इसके साथ ही सेल्फी काउंटर, झूला इत्यादि की व्यवस्था की जाएगी।

Jamshedpur Agrasen Jayanti Samaroh :  रामलला – भगवान अग्रसेन शोभायात्रा

अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश प्रवक्ता कमल किशोर अग्रवाल और लिपु शर्मा ने बताया कि 3 अक्टूबर को रामलला-भगवान अग्रसेन शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसमें शामिल होने वाली झांकियों एवं सर्वश्रेष्ठ वेशभूषा में शामिल होने वाले बच्चों, महिलाओं, पुरुषों और जोड़ों को पुरस्कृत किया जाएगा।

Jamshedpur Agrasen Jayanti Samaroh :  समाज के हर वर्ग की रहेगी सहभागिता

उपाध्यक्ष मनोज केजरीवाल एवं मोहित मूनका समाज की हर छोटी बड़ी संस्थाओं की सूची तैयार कर रहे हैं। प्रयास हो रहा है कि समाज के हर तबके, वर्ग व क्षेत्र के लोगों को अग्रसेन जयंती से जोड़ा जाए।

Read Also-Krishna Janmashtami : 26 अगस्त को मनाई जाएगी श्री कृष्ण जन्माष्टमी

Related Articles