Home » Jharkhand-Information-Commissioner-Recruitment : लोकपाल अरुणाभा ने की सूचना आयुक्त पद की दावेदारी

Jharkhand-Information-Commissioner-Recruitment : लोकपाल अरुणाभा ने की सूचना आयुक्त पद की दावेदारी

by Anand Mishra
Jharkhand Information Commissioner Recruitment
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur (Jharkhand) : झारखंड सरकार के प्रशासनिक सुधार विभाग की ओर से विज्ञापित सूचना आयुक्त पद के लिए जमशेदपुर निवासी मनरेगा लोकपाल अरुणाभा कर ने रविवार को अपनी दावेदारी पेश की है। शासन, न्याय, पत्रकारिता और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में 34 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले अरुणाभा कर को इस पद के लिए एक सशक्त दावेदार माना जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोकपाल के रूप में अर्जित अनुभव सूचना झारखंड सूचना आयुक्त की जिम्मेदारी निभाने के लिए मजबूत आधार प्रदान करता है।

वर्तमान में हैं मनरेगा के लोकपाल

अरुणाभा कर वर्तमान में पश्चिमी और पूर्वी सिंहभूम जिले में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के लोकपाल के रूप में कार्यरत हैं। इस दौरान उन्होंने शिकायत निवारण तंत्र को प्रभावी बनाकर पारदर्शिता और जवाबदेही को मजबूत किया। मनरेगा से जुड़ी कई शिकायतों के समाधान से ग्रामीण क्षेत्रों में योजना के प्रति विश्वास बढ़ा और प्रशासनिक प्रक्रियाओं में सुधार हुआ।

2020 में बने जिला स्थाई लोक अदालत के जूरी सदस्य

वर्ष 2020 में झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से चयनित होकर वे पूर्वी सिंहभूम जिला की स्थाई लोक अदालत में जूरी सदस्य बने। इस भूमिका में उन्होंने बैंकिंग, बीमा, बिजली, परिवहन और दूरसंचार से जुड़े हजारों विवादों का आपसी सहमति से निपटारा किया। कोरोना काल में भी उनका योगदान सराहनीय रहा, जिससे आम लोगों को त्वरित न्याय मिला।

सामाजिक सेवा के क्षेत्र में अरुणाभ का योगदान

सामाजिक सेवा के क्षेत्र में अरुणाभा कर झारखंड स्टेप अप ट्रस्ट के संस्थापक और कार्यकारी निदेशक हैं। संस्था के माध्यम से उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण, महिला सशक्तिकरण और आदिवासी विकास पर निरंतर कार्य किया है। सारंडा क्षेत्र में आदिवासी आजीविका पर किए गए उनके शोध को झारखंड सरकार ने फेलोशिप देकर सम्मानित किया था।

Related Articles