Home » Jamshedpur Fire: बर्मामाइंस में लकड़ी गोदाम में भीषण आग, गार्ड की सतर्कता से टली बड़ी घटना

Jamshedpur Fire: बर्मामाइंस में लकड़ी गोदाम में भीषण आग, गार्ड की सतर्कता से टली बड़ी घटना

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत जमशेदपुर के बर्मामाइंस स्थित मिल एंड गोदाम क्षेत्र में मंगलवार तड़के एक लकड़ी के गोदाम में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना सुबह करीब 4 बजे की बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार, आग इम्तियाज़ खान के गोदाम में लगी। ड्यूटी पर तैनात गार्ड ने सबसे पहले गोदाम से उठते धुएं और आग की लपटों को देखा।

उसने तत्परता दिखाते हुए तुरंत गोदाम मालिक को फोन कर इसकी सूचना दी।सूचना मिलते ही गोदाम से जुड़े लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आग तेजी से फैल चुकी थी और स्थिति नियंत्रण से बाहर होती दिख रही थी।घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। मौके पर टाटा स्टील की फायर ब्रिगेड और झारखंड अग्निशमन विभाग की टीमें पहुंचीं।

दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।बताया जा रहा है कि आग मुख्य रूप से लकड़ी के बोटों तक ही सीमित रही, जिससे गोदाम में रखी मशीनों को कोई नुकसान नहीं हुआ। हालांकि, आग से हुए कुल नुकसान का आकलन अभी तक नहीं किया जा सका है।मौके पर मौजूद अनिकेत नामक व्यक्ति ने बताया कि इस गोदाम में इस तरह की घटना पहली बार हुई है। फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

Related Articles

Leave a Comment