Home » Jamshedpur Education News : नौवीं की बोर्ड परीक्षा आज से, जमशेदपुर में 68 केंद्रों पर रहेगी कड़ी निगरानी

Jamshedpur Education News : नौवीं की बोर्ड परीक्षा आज से, जमशेदपुर में 68 केंद्रों पर रहेगी कड़ी निगरानी

Jamshedpur Education News : 6 को दो पालियों में होगा एग्जाम, पूर्वी सिंहभूम के 32 हजार विद्यार्थी होंगे शामिल

by Birendra Ojha
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : झारखंड अधिविद्य परिषद द्वारा कक्षा नवम की वार्षिक परीक्षा 6 और 7 मार्च को जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा के सफल और कदाचार-मुक्त संचालन को लेकर जिला प्रशासन ने प्रश्नपत्रों की सुरक्षा और वितरण व्यवस्था के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
प्रशासन के अनुसार, परीक्षा पहले दिन दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 9.45 बजे से दोपहर 1.00 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 2.00 बजे से शाम 5.15 बजे तक चलेगी। वहीं 7 मार्च को दूसरे दिन परीक्षा केवल पहली पाली में सुबह 9.45 बजे से दोपहर 1.00 बजे तक आयोजित की जाएगी।

जिले में इस परीक्षा के लिए कुल 68 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर करीब 22 हजार छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे। प्रशासन ने सभी केंद्र अधीक्षकों और संबंधित अधिकारियों को परीक्षा के दौरान अनुशासन बनाए रखने, प्रश्नपत्रों की गोपनीयता सुनिश्चित करने और कदाचार पर सख्ती से रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।

इन नियमों का करना होगा पालन

कक्षा नवम की वार्षिक परीक्षा को कदाचारमुक्त और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। निर्देश के अनुसार परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले नोडल पदाधिकारी की उपस्थिति में विषयवार सीलबंद प्रश्नपत्र पुलिस या अधिकृत दूत के माध्यम से परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाए जाएंगे।

परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्र केंद्र अधीक्षक, दो वीक्षक और दो परीक्षार्थियों की मौजूदगी में खोले जाएंगे तथा पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। केंद्र अधीक्षक के अलावा किसी भी कर्मी को परीक्षा केंद्र के भीतर मोबाइल फोन के उपयोग की अनुमति नहीं होगी।

अधिकारियों को औचक निरीक्षण का निर्देश

जिला शिक्षा अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम ने सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों व क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी के साथ ही बीपीओ सहित अन्य अधिकारी परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण करने का निर्देश दिया है।

अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे दोनों पालियों में परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर कदाचार-मुक्त परीक्षा सुनिश्चित करें।

प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि बीआरसी के प्रश्नपत्र वितरण से पहले लीक होने पर संबंधित बीईईओ जिम्मेदार माने जाएंगे।

वहीं प्रश्नपत्र केंद्र तक पहुंचने के बाद लीक होने पर केंद्र अधीक्षक जिम्मेदार होंगे तथा सभी अधिकारियों को निर्देशों का सख्ती से पालन करने को कहा गया है।

Read Also: Garhwa News: गढ़वा में अश्लील गानें पर छात्राओं के साथ डांस करने वाला हेडमास्टर सस्पेंड, दो शिक्षकों की सेवा समाप्त

Related Articles

Leave a Comment