Home » Jamshedpur Court News : बम से उड़ाने की धमकियों के बीच बढ़ाई गई जमशेदपुर कोर्ट की सुरक्षा

Jamshedpur Court News : बम से उड़ाने की धमकियों के बीच बढ़ाई गई जमशेदपुर कोर्ट की सुरक्षा

Jamshedpur Court News : सिटी SP ने निरीक्षण कर दिए निर्देश जवानों की संख्या भी बढ़ेगी

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : झारखंड के रांची, हजारीबाग आदि जिलों के कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। मंगलवार को जमशेदपुर के एक्सएलआरआई को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसके बाद जमशेदपुर पुलिस चाक-चौबंद हो गई है। जमशेदपुर कोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। सिटी एसपी कुमार शिवाशीष बुधवार को जमशेदपुर कोर्ट पहुंचे और उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। उनके साथ डीएसपी हेडक्वार्टर वन भोला प्रसाद और सीतारामडेरा थाना प्रभारी आनंद कुमार समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे। कहा जा रहा है कि जवानों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। ऐसा पुलिस सूत्रों का कहना है।

निरीक्षण के दौरान कुमार शिवाशीष ने कोर्ट के सभी गेटों को देखा और वहां तैनात पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए कि हर हाल में आने-जाने वालों की सघन तलाशी ली जाए। बिना जांच के किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जाए।

सिटी एसपी ने कोर्ट के गेट संख्या एक से लेकर गेट संख्या 3 तक सभी एंट्री और एग्जिट बिंदुओं की जांच की है। सिटी एसपी ने कहा कि पुलिस पूरी तरह सतर्क है। हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि एक्सएलआरआई में ईमेल के जरिए जो धमकी मिली थी। उसमें लग रहा है किसी अराजक तत्व का हाथ है। संस्थान की तलाशी ली गई थी। कहीं कुछ नहीं मिला था।

सिटी एसपी ने लोगों से आहवान किया है कि अगर कहीं कोई धमकी मिलती है तो पैनिक नहीं हों। इसकी सूचना फौरन पुलिस को दें। पुलिस ऐसी घटनाओं से निपटने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि एक्सएलआरआई को जिसने भी धमकी भरा ईमेल भेजा है, उसका पता लगाया जा रहा है।
सीतारामडेरा थाना प्रभारी आनंद कुमार ने बताया कि कोर्ट को धमकी नहीं दी गई है। मंगलवार को एक्सएलआरआई को जो धमकी मिली थी उसी को देखते हुए यह निरीक्षण किया गया है।

आज पुलिस करेगी इमरजेंसी मीटिंग

सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि गुरुवार को पुलिस इस मुद्दे पर एक इमरजेंसी मीटिंग करने जा रही है। इस मीटिंग में तय किया जाएगा कि शहर के सभी बड़े संस्थानों की सुरक्षा कैसे की जाए। सिटी एसपी ने कहा कि एक्सएलआरआई समेत शहर के विभिन्न संस्थानों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जा रही है। पुलिस गश्त तेज करने के भी निर्देश भी दिए गए हैं।

Read Also: The Photon News Exclusive : भाजपा छोड़ने वालों की अब होगी घर वापसी : Jamshedpur BJP News

Related Articles

Leave a Comment