Home » Jamshedpur Crime : लौहनगरी में महिला अपराधी पर लगेगा सीसीए, जानें कौन है लाली

Jamshedpur Crime : लौहनगरी में महिला अपराधी पर लगेगा सीसीए, जानें कौन है लाली

जमशेदपुर को अपराध मुक्त बनाने के लिए जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 32 कुख्यात अपराधियों की सूची जारी

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर में बढ़ते अपराधों पर नियंत्रण पाने और शहर को सुरक्षित बनाने की दिशा में जिला पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सक्रिय 32 कुख्यात अपराधियों की पहचान की गई है। इन सभी पर अपराध नियंत्रण अधिनियम (CCA) के तहत एक वर्ष तक जेल भेजने या शहर से तड़ीपार करने की अनुशंसा उपायुक्त से की गई है। इसमें एक महिला अपराधी भी है। इस महिला अपराधी के शहर के बड़े बदमाशों के साथ कनेक्शन हैं। इसे जुगसलाई पुलिस ने फायरिंग के एक मामले में गिरफ्तार किया था। पुलिस को सूचना मिली है कि यह महिला शहर में ब्राउन शुगर की तस्करी भी करती है।

अपराधियों की पहचान और थानों के अनुसार सूची

जिला पुलिस ने शहर के विभिन्न थानों से मिले इनपुट के आधार पर इन अपराधियों को चिह्नित किया है। इन पर हत्या, रंगदारी, सुपारी किलिंग, अवैध वसूली, धमकी, अवैध हथियार रखने, और मारपीट जैसे गंभीर आरोप हैं।

अपराधियों की सूची थाना वार इस प्रकार है

उलीडीह थाना: गुड्डू पांडेय, विवेक तिवारी, मो. शहनवाज, बॉबी पॉल, अविनाश
जुगसलाई थाना : मनीष सिंह, नगमा खातुन उर्फ लाली, निजाम, सरफराज उर्फ तिल्ली
परसुडीह थाना: शाहिल यादव
*बागबेड़ा थाना: अजय मल्लाह
गोलमुरी थाना: कालू
टेल्को थाना: संजय बंगाली, बृजनंदन पाठक, रवि सरकार
बिरसानगर थाना: राहुल लोहार, दीपु ओझा
सोनारी थाना: गोलू मछुआ
कदमा थाना: तनवीर उर्फ गोरा, मुकेश विभर, राहुल पंडित, प्रशांत कुमार, विक्की नंदी
मानगो थाना: संजर अहमद, सुनील ठाकुर
सीतारामडेरा थाना : राहुल राय
सिदगोड़ा थाना: प्रभाष सिंह, अक्षय सिंह, अंशू चौहान, गोलू, चन्ने, निक्के

इन अपराधियों के खिलाफ पहले से दर्ज कई मामले हैं और ये शहर में अपराध का माहौल खराब करने के लिए कुख्यात हैं।

20 गैंगों के 164 सहयोगियों पर भी पुलिस की निगरानी

पुलिस ने केवल प्रमुख अपराधियों पर ही नहीं, बल्कि उनके नेटवर्क पर भी शिकंजा कसना शुरू किया है। शहर में सक्रिय 20 आपराधिक गिरोहों के 164 सहयोगियों की पहचान कर ली गई है। इन सभी को प्रतिदिन अपने-अपने थानों में हाजिरी देने का आदेश जारी किया गया है। इनके हर कदम पर पुलिस की नजर है।

गिरोहवार सहयोगियों की संख्या

अखिलेश सिंह गिरोह (बागबेड़ा): 19
गणेश सिंह गिरोह: 17
अमरनाथ सिंह गिरोह: 19
कन्हैया सिंह गिरोह: 11
मासूक मनीष गिरोह (उलीडीह): 10
मोहित सिंह गिरोह: 3
बिट्टू कामत गिरोह: 3
बिल्ला पाठक गिरोह: 7
सिंटू सिंह गिरोह: 6
विकास सिंह उर्फ हेते गिरोह: 14
विकास तिवारी गिरोह: 9
भानु मांझी गिरोह: 7
प्रकाश मिश्रा गिरोह (जेम्को): 10
रंजीत-संजीत गिरोह (बागबेड़ा): 8
रविदास गिरोह (सोनारी): 10
राहुल सिंह गिरोह: 6
सोनू सिंह गिरोह: 3
सागर कामत गिरोह: 3
सुधीर दुबे गिरोह: 3
गुड्डू पांडेय गिरोह: 5

इन सभी पर नजर रखने के लिए थानों में विशेष पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। यदि कोई भी सदस्य अनुपस्थित पाया गया या आपराधिक गतिविधियों में शामिल पाया गया तो उस पर CCA, गुंडा एक्ट या अन्य सख्त धाराओं में केस दर्ज किया जाएगा।

एसएसपी का संदेश: अपराधियों को नहीं मिलेगी राहत

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट रूप से कहा है कि जमशेदपुर को अपराध मुक्त बनाने के लिए जिला पुलिस ‘जीरो टॉलरेंस नीति’ पर काम कर रही है। कोई भी अपराधी कानून की पकड़ से बच नहीं सकेगा, चाहे उसका राजनीतिक, जातीय या सामाजिक समर्थन कुछ भी हो।

Related Articles