Home » Jamshedpur Crime : मानगो से नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला, केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू

Jamshedpur Crime : मानगो से नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला, केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : उलीडीह थाना क्षेत्र के शंकोसाई रोड नंबर 4 से एक नाबालिग लड़की को शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर भगाने का मामला सामने आया है। यह घटना 3 मई की दोपहर लगभग 3 बजे की बताई जा रही है। परिजनों ने पहले खुद से लड़की की तलाश की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला, तो उन्होंने 7 मई को उलीडीह थाना में इसकी शिकायत दर्ज कराई।

लड़की के परिजनों के अनुसार, 3 मई को दोपहर में वह अचानक घर से लापता हो गई थी। पड़ोसियों से पूछताछ करने पर जानकारी मिली कि उसे बालिगुमा निवासी बंटी शर्मा के साथ जाते हुए देखा गया था। इस सूचना के आधार पर परिजनों ने अंदेशा जताया कि बंटी शर्मा ने लड़की को शादी के इरादे से बहला-फुसलाकर भगा लिया है।

शिकायत मिलते ही उलीडीह थाना पुलिस सक्रिय हो गई और आरोपी की तलाश में जुट गई है। पुलिस मोबाइल लोकेशन के आधार पर लड़की और आरोपी का सुराग लगाने की कोशिश कर रही है। साथ ही बंटी शर्मा के संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। हालांकि, अब तक दोनों का कोई पता नहीं चल सका है।

थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेजी से की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस के अनुसार, यह नाबालिग लड़की से जुड़ा संवेदनशील मामला है, इसलिए हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है।

Read also Jamshedpur Road Quality Issue : मानगो में घटिया सड़क निर्माण पर बवाल, डीसी ने उखड‍़वाई रोड, अब कायदे से होगा काम

Related Articles