Jamshedpur : पुलिस का दावा है कि इस साल 2024 की तुलना में पिछले साल यानी साल 2025 में जुर्म का ग्राफ काफी नीचे रहा। फायरिंग की घटनाओं में कमी आई है। यही नहीं, चोरी के मामले भी कम दर्ज किए गए हैं। यह जानकारी एसएसपी पीयुष पांडेय ने सोमवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में दी है। हालांकि, उन्होंने हत्या, लूट और डकैती जैसी बड़ी घटनाओं के आंकड़े पेश नहीं किए। कहा जा रहा है कि हत्या, लूट और डकैती की घटनाओं की संख्या ही धरातल पर यह बताती हैं कि शहर की कानून-व्यवस्था की स्थिति क्या है।

एसएसपी के अनुसार, फायरिंग की घटनाएं जहां वर्ष 2024 में 46 दर्ज की गई थीं, वहीं वर्ष 2025 में इनकी संख्या घटकर 30 रह गई। यह ऐसे मामले हैं जिनमें फायरिंग में किसी की जान गई या फिर कोई घायल हुआ। इसी तरह गृह भेदन के मामले 2024 में 556 थे, जो 2025 में घटकर 295 हो गए। चेन स्नेचिंग की घटनाओं में भी कमी देखने को मिली है। वर्ष 2024 में जहां 78 मामले दर्ज हुए थे, वहीं 2025 में यह संख्या घटकर 55 हो गई। बाइक चोरी के मामलों में भी कमी की बात कही जा रही है। एसएसपी ने बताया कि साल 2024 में बाइक चोरी के 556 मामले दर्ज हुए थे। जबकि, साल 2025 में बाइक चोरी के 295 केसेज दर्ज किए गए हैं। एसपी के अनुसार शहर में बाइक चोरी की घटनाएं भी पिछले साल घटी हैं। उन्होंने कहा कि नवरात्रि के त्योहारों में पहले बाइक चोरी के अधिक मामले सामने आते थे। मगर, पिछले साल पुलिस ने इस पर लगाम लगाया है। चेन
अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई में पुलिस ने सख्ती दिखाई है। वर्ष 2024 में 75 अवैध हथियार जब्त किए गए थे, जबकि वर्ष 2025 में अब तक 111 अवैध हथियार बरामद किए जा चुके हैं।इनमें से 50 अवैध हथियार पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बरामद किए हैं। घरों में सेंधमारी कर चोरी के मामलों में 55 प्रतिशत केसेज का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है।
इसके अलावा अलग-अलग मामलों में फायरिंग के मामलों में 2025 के दौरान कुल 247 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है।
नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान का जिक्र करते हुए SSP पियूष पाण्डेय ने बताया कि करीब एक माह पूर्व शुरू किए गए ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत अब तक 30 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। यह अभियान लगातार जारी है। इस अभियान में ब्राउन शुगर, गांजा आदि की बड़े पैमाने पर बरामदगी हुई है। एसएसपी ने बताया कि यह ऑपरेशन लगातार जारी रहेगा। इस ऑपरेशन की निगरानी एसएसपी खुद कर रहे हैं।
कुल मिलाकर आंकड़े यह दर्शाते हैं कि वर्ष 2025 में जमशेदपुर पुलिस ने अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने में वर्ष 2024 की तुलना में बेहतर सफलता हासिल की है।
Read Also- Garhwa Crime : अंधविश्वास का खौफनाक अंजाम, गढ़वा में बेटे ने सो रहे पिता को कुल्हाड़ी से मार डाला

