जमशेदपुर: सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के विद्यापति नगर और सिदगोड़ा बाजार में शराब की दुकानों में चोरी हुई थी। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों के पास से ₹6000 नकद बरामद किए गए हैं। सिदगोड़ा थाना प्रभारी ने बताया कि चोरी की घटना की एफआईआर दर्ज कर पुलिस मामले की तहकीकात कर रही थी। सीसीटीवी फुटेज में चोर दिखे थे। मुखबिरों को सीसीटीवी फुटेज दिखाया गया था। पुलिस को पता चला कि जिन लोगों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। उसमें से एक संदिग्ध युवक सिदगोड़ा के मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल के पास टहल रहे हैं। इस पर पुलिस ने एक टीम बनाई और छापामारी कर दी। वहां दो युवक मिले।

सीसीटीवी फुटेज से कराया गया चेहरे का मिलान
दोनों को पकड़ लिया गया। सीसीटीवी फुटेज से उनके चेहरे का मिलान किया गया। दोनों से पूछताछ की गई। तो दोनों ने चोरी की घटना में अपना हाथ होना कबूल कर लिया। जो दो युवक गिरफ्तार हुए हैं उनमें एक सरायकेला जिले के आदित्यपुर का रहने वाला कार्तिक लोहार उर्फ चेपा और दूसरा सरायकेला खरसावां जिले के ही आरआईटी थाना क्षेत्र के आदित्यपुर टू का रहने वाला ऋतिक पाल है। कार्तिक लोहार के पास से 2700 रुपए और रितिक पाल के पास से 3300 बरामद हुए हैं। पुलिस ने लिखा पढी करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया है।
दोनों का है आपराधिक इतिहास
दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास है। कार्तिक लोहार के ऊपर साकची थाने में दो केस और रितिक पाल के ऊपर साकची और कदमा थाने में एक-एक केस दर्ज है।

