Home » Jamshedpur Crime : सीतारामडेरा में किशोरी के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को भेज दिया जेल

Jamshedpur Crime : सीतारामडेरा में किशोरी के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को भेज दिया जेल

Jamshedpur Crime : एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने की जांच, पीड़िता की कराई गई मेडिकल जांच

by Mujtaba Haider Rizvi
हजारीबाग पुलिस ने अंतर राज्यीय वाहन चोर गिरोह के छह बदमाशों को गिरफ्तार किया, जिनके पास से एक स्कॉर्पियो और मोबाइल फोन बरामद हुए।
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के छाया नगर में डिंगडांग फर्नीचर दुकान में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म किया गया है। इस मामले में पुलिस ने किशोरी के आवेदन पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मंगलवार को आरोपी संतोष भुइयां को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया।

पुलिस ने बताया कि भुइयांडीह श्मशान घाट के पास रहने वाली किशोरी से संतोष भुइयां की मुलाकात 9 जनवरी को हुई थी।

फर्नीचर दुकान में किया था दुष्कर्म

संतोष भुइयां ने किशोरी को अपने प्रेम जाल में फंसाया और फिर डिंग डांग फर्नीचर दुकान में उससे दुष्कर्म किया। साथ ही छेड़छाड़ भी की और मना करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। इस मामले में पुलिस ने किशोरी की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की है। बताते हैं कि किशोरी ने घटना के बारे में अपने परिजनों को बताया था और उसके बाद परिजन उसे थाने ले गए थे।

Read Also: President Jamshedpur Visit : राष्ट्रपति के दौरे को लेकर सोनारी में वायु सेना के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग का रिहर्सल, कॉरकेड भी पहुंचा कार्यक्रम स्थल

Related Articles

Leave a Comment