Jamshedpur : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में मोदी (सर दोराबजी टाटा) पार्क के पास शनिवार की रात एक युवती से छिनतई का प्रयास किया गया। युवती के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे। लेकिन, तब तक बदमाश फरार हो गए थे। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस इस मामले में आरोपियों का पता लगाने में जुट गई है।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों का पता लगाकर उनको गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। बताया जा रहा है कि साकची से एक युवती ऑटो से धतकीडीह की तरफ जा रही थी।
छीना-झपटी की वजह से नीचे गिर गई थी युवती
ऑटो मोदी पार्क के पास किसी सवारी को उतारने के लिए रुका। तभी मोटरसाइकिल पर तीन बदमाश वहां पहुंच गए और युवती का बैग छीनने की कोशिश करने लगे। युवती बैग को मजबूती से पकड़े हुए थे। इसकी वजह से बदमाश उसे नहीं छीन सके। हालांकि, युवती इस छीना-झपटी में ऑटो से नीचे गिर गई। तभी शोर होने पर वहां मौजूद लोग मौके पर पहुंच गए थे और इस वजह से बदमाशों को भागना पड़ा।
Read also RANCHI NEWS: रांची के 90 लोग फंसे दुबई में, वतन वापसी की लगाई गुहार

