Home » Jamshedpur Crime : जमशेदपुर में दिनदहाड़े स्नैचिंग: पर्स झपटने के दौरान बाइक से गिरी महिला, घायल

Jamshedpur Crime : जमशेदपुर में दिनदहाड़े स्नैचिंग: पर्स झपटने के दौरान बाइक से गिरी महिला, घायल

Jamshedpur Crime : घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बाग-ए-जमशेद गोलचक्कर की ओर फरार हो गए। सूचना मिलते ही बिष्टुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

by Mujtaba Haider Rizvi
Woman Injured During Purse Snatching Incident in Jamshedpur
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर में एक बार फिर स्नैचिंग की घटना ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के कीनन स्टेडियम के पास रविवार को बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला से पर्स छीन लिया। छीना-झपटी के दौरान महिला चलती बाइक से सड़क पर गिर गई, जिससे वह घायल हो गईं। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें संभाला और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला नीतू पांडेय अपने पति गौरी शंकर पांडेय के साथ साकची से बिष्टुपुर की ओर बाइक से जा रही थीं। इसी दौरान पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने महिला के कंधे पर टंगा पर्स झपट लिया। अचानक हुए झटके से महिला संतुलन खो बैठीं और सड़क पर गिर पड़ीं।

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बाग-ए-जमशेद गोलचक्कर की ओर फरार हो गए। सूचना मिलते ही बिष्टुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

Read Also: Jamshedpur News : पोटका में भीषण गर्मी के चलते एक किसान की मौत, लू लगने की आशंका

Related Articles

Leave a Comment