Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिले में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। बताया जा रहा है भीषण गर्मी के चलते पोटका में एक किसान मोहन सरदार की मौत हो गई है। आशंका जताई जा रही है कि मोहन सरदार की मौत लू लगने के चलते हुई है।
मोहन सरदार पोड़ाडीह पंचायत के मटियाल गांव के रहने वाले हैं। उनकी उम्र 30 वर्ष बताई जा रही है। बताते हैं कि मोहन सरदार अपने घर से हल्दी पोखर के साप्ताहिक हाट गए थे। वहां से वह घर लौट रहे थे। तभी लगुरासाई गांव के पास उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह पेड़ के नीचे लेट गए। यहां उनकी मौत हो गई।
सूचना मिलने पर कोवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया। इधर, भीषण गर्मी के चलते रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। डॉक्टरों का कहना है कि लोग घरों से बाहर न निकलें। इन दिनों जिले में लू का प्रकोप अधिक है।
Read also Jamshedpur News: बोड़ाम में कक्षा 9 की छात्रा का पेड़ से लटकता मिला शव, तहकीकात में जुटी पुलिस

