Home » Seraikela News: गम्हरिया के गंजिया बराज में दर्दनाक हादसा, नहाने के दौरान 12वीं के छात्र की डूबकर मौत

Seraikela News: गम्हरिया के गंजिया बराज में दर्दनाक हादसा, नहाने के दौरान 12वीं के छात्र की डूबकर मौत

फहद अपने चार दोस्तों के साथ स्कूल जाने के बजाय गम्हरिया स्थित डैम में नहाने चला गया था। सभी बच्चे कदमा क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

by Mujtaba Haider Rizvi
Palamu pond drowning incident
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र स्थित गंजिया बराज में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां नहाने के दौरान एक छात्र की डूबने से मौत हो गई, जबकि उसके साथ गए चार अन्य बच्चे बाल-बाल बच गए।मृतक की पहचान जमशेदपुर के धातकीडीह निवासी 17 वर्षीय फहद रहमान के रूप में हुई है, जो आंध्रा स्कूल का 12वीं का छात्र था।

गौरतलब है कि फहद अपने चार दोस्तों के साथ स्कूल जाने के बजाय गम्हरिया स्थित डैम में नहाने चला गया था। सभी बच्चे कदमा क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं।बताया जाता है कि सुबह करीब 11 बजे नहाने के दौरान सभी बच्चे अचानक गहरे पानी में चले गए। इस दौरान एक बच्चा पूरी तरह डूब गया।

स्थानीय लोगों की नजर जब बच्चों पर पड़ी तो उन्होंने तुरंत मदद के लिए दौड़ लगाई और चार बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि, फहद को जब तक बाहर निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।घटना की सूचना मिलते ही गम्हरिया थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। इस हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

Related Articles

Leave a Comment