Home » Jamshedpur News : अपराध की योजना बना रहे UP के बदमाश को पुलिस ने दबोचा, जुगसलाई में युवती का अपहरण

Jamshedpur News : अपराध की योजना बना रहे UP के बदमाश को पुलिस ने दबोचा, जुगसलाई में युवती का अपहरण

जुगसलाई के स्टेशन रोड की रहने वाली एक युवती का एक युवक ने अपहरण कर लिया है।

by Mujtaba Haider Rizvi
सोनारी में ब्राउनशुगर के साथ युवक गिरफ्तार
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : बिरसा नगर पुलिस ने एक बदमाश को अवैध हथियार के साथ दबोचा है। बदमाश का नाम अजय सिंह है। वह उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिला के मंडावली थाना क्षेत्र के मिर्गीपुर का रहने वाला है। बदमाश की उम्र 29 वर्ष के आसपास है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि हुरलुंग रोड पर झाड़ी के किनारे कुछ बदमाश इकट्ठा होकर किसी आपराधिक योजना का प्लान बना रहे हैं। इस पर पुलिस ने एक टीम बनाई और छापेमारी कर दी। पुलिस की रेड पड़ते ही बदमाश भागने लगे। एक बदमाश को दबोच लिया गया। पूछताछ में इस बदमाश ने अपना नाम अजय सिंह बताया। इसके पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा और दो कारतूस बरामद किया है। बदमाश का रेडमी कंपनी का मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया गया है।

बिना बताए घर से कहीं चला गया किशोर

साकची के इंद्रा नगर के रहने वाले अनिल सिंह का बेटा बिना बताए कहीं चला गया है। इस मामले में अनिल सिंह ने साकची थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। अनिल सिंह के बेटे का नाम तेजवीर राज उर्फ बिट्टू है। पुलिस किशोर का पता लगाने में जुट गई है।

जुगसलाई से युवती का अपहरण

जुगसलाई के स्टेशन रोड की रहने वाली एक युवती का एक युवक ने अपहरण कर लिया है। इस मामले में युवक के खिलाफ जुगसलाई थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी युवक का नाम फैजान खान है। वह मानगो के आजाद नगर थाना क्षेत्र के ओल्ड पुरुलिया रोड ज़ाकिर नगर का रहने वाला है। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

Read also Jamshedpur Map Deviation: जमशेदपुर में अवैध निर्माण पर चलेगा बुलडोजर, हाई कोर्ट के आदेश की चपेट में 33 इमारतें

Related Articles