Home » Jamshedpur News: धातकीडीह में तोड़ दिया था महिला का घर, मां के दस्तावेज लेने पहुंची पीड़िता पर जानलेवा हमला

Jamshedpur News: धातकीडीह में तोड़ दिया था महिला का घर, मां के दस्तावेज लेने पहुंची पीड़िता पर जानलेवा हमला

गोदाम एरिया के लोगों ने कुछ दिन पहले बिना सूचना दिए उनके घर को तोड़ दिया था और घर का सारा सामान चोरी कर लिया था।

by Mujtaba Haider Rizvi
Jamshedpur Crime news
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur: जमशेदपुर में धतकीडीह सलमान टाल गोदाम इलाके में एक महिला के साथ मारपीट, जान से मारने की धमकी देने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता नूर नेहार शेख धतकीडीह की रहने वाली हैं। मंगलवार को महिला ने एसएसपी ऑफिस में शिकायत की है।

पीड़िता ने बताया कि शनिवार शाम करीब 5 बजे के बीच वह उस इलाके में अपनी मां के जरूरी दस्तावेज लेने पहुंची थीं। इसी दौरान वहां मौजूद लोगों ने अचानक उन पर हमला कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि उसी गोदाम एरिया के लोगों ने कुछ दिन पहले बिना सूचना दिए उनके घर को तोड़ दिया था और घर का सारा सामान चोरी कर लिया था। विरोध करने पर उन्हें मारपीट कर वहां से भगा दिया गया और 24 नवंबर 2025 को जान से मारने की धमकी दी गई।

पीड़िता ने पहले भी 8 नवंबर को बिष्टुपुर थाना में आवेदन दिया था, लेकिन किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं हुई। अब फिर मारपीट की घटना होने के बाद पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाई है।

Also Read: Jamshedpur Crime: मानगो व सोनारी में महिलाओं के साथ छेड़खानी, विरोध करने पर मारपीट

Related Articles