Jamshedpur: जमशेदपुर में पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन का चुनाव रविवार को संपन्न हो गया। इस चुनाव में निवर्तमान अध्यक्ष मुकेश मित्तल को एक बार फिर जीत मिली है। पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के साल 2026-28 सत्र के लिए यह चुनाव हुआ है। इस चुनाव में मुकेश मित्तल को सर्वाधिक 413 वोट मिले हैं। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुरेश शर्मा को 367 वोट मिले। विवेक चौधरी 365 वोट प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहे। इस चुनाव में कुल 1148 वोट पड़े थे।
परिणाम आते ही मुकेश मित्तल के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। सभी ने मुकेश मित्तल को फूल माला से लाद दिया। जीत का जश्न मनाया गया। जिला मारवाड़ी सम्मेलन परिसर में खुशी का माहौल रहा। इस मौके पर मुकेश मित्तल ने कहा कि यह जीत उनकी ही नहीं बल्कि पूरे समाज की जीत है। समाज के लोगों ने उन पर एक बार फिर भरोसा जताया है और वह उस पर खरे उतरेंगे। उन्होंने कहा कि वह पूरी ईमानदारी और निष्ठा से काम करेंगे।

