Home » Jamshedpur Crime : कदमा के भाटिया बस्ती में चोरी करते युवक रंगे हाथ पकड़ा गया, पुलिस ने भेजा जेल

Jamshedpur Crime : कदमा के भाटिया बस्ती में चोरी करते युवक रंगे हाथ पकड़ा गया, पुलिस ने भेजा जेल

कदमा थाना क्षेत्र के भाटिया बस्ती रोड निवासी लालू कुमार के घर में गुरुवार देर रात करीब एक बजे एक युवक चोरी की नीयत से घुस गया। घर के अंदर संदिग्ध आहट होने पर परिवार के सदस्यों की नींद खुल गई।

by Mujtaba Haider Rizvi
कदमा में युवक गिरफ्तार
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now


Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिले के कदमा थाना क्षेत्र में चोरी की कोशिश करते एक युवक को घरवालों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

बताते हैं कि कदमा थाना क्षेत्र के भाटिया बस्ती रोड निवासी लालू कुमार के घर में गुरुवार देर रात करीब एक बजे एक युवक चोरी की नीयत से घुस गया। घर के अंदर संदिग्ध आहट होने पर परिवार के सदस्यों की नींद खुल गई। जब उन्होंने जांच की तो एक युवक घर के भीतर घूमता हुआ दिखाई दिया।

घर में ही पकड़ लिया गया था आरोपी

परिवार के लोगों ने फौरन उसे मौके पर ही पकड़ लिया। इसके बाद आसपास के लोगों को बुलाया गया और घटना की सूचना कदमा थाना पुलिस को दी गई। पकड़े गए युवक की पहचान यीशु मुखी उर्फ डेफनेट मुखी के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपित को हिरासत में लेकर थाने ले गई। इस संबंध में भुक्तभोगी लालू कुमार की शिकायत पर कदमा थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है और यह भी जांच कर रही है कि वह पहले भी किसी आपराधिक घटना में शामिल रहा है या नहीं।

Read also Jamshedpur News : फाउंडर्स डे के बाद विद्युत साज-सज्जा हटाने के लिए आठ मार्च तक बंद रहेगा जुबिली पार्क का मुख्य गेट

Related Articles

Leave a Comment