Home » Jamshedpur Crime : मुसाबनी में युवक की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

Jamshedpur Crime : मुसाबनी में युवक की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

by Mujtaba Haider Rizvi
रांची के रातू क्षेत्र में जंगली हाथी के हमले से एक व्यक्ति की मौत, इलाके में दहशत, वन विभाग सतर्क।
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम के मुसाबनी में एक युवक मोहम्मद निसार की हत्या हुई है। मोहम्मद निसार मुसाबनी के महुलबेड़ा टोला में उर्दू गर्ल्स स्कूल के पास का रहने वाला है। पुलिस ने इस मामले में शव का पोस्टमार्टम कराया था। पुलिस का कहना है कि अब तक की जांच में कुछ ऐसा मामला सामने आया कि हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

इस मामले में मुसाबनी थाने में तैनात पुलिस अवर निरीक्षक अजीत कुमार के आवेदन पर मामला दर्ज कर पुलिस आगे की जांच कर रही है। घटना 7 अक्टूबर की बताई जा रही है। थाना प्रभारी का कहना है कि मोहम्मद निसार का शव उनके घर में मिला था।

प्रथम दृष्ट्या लग रहा था कि युवक ने सुसाइड किया है। लेकिन मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। इसलिए उन्होंने हत्या का मामला दर्ज कर इसकी जांच शुरू की है। मोहम्मद निसार विक्षिप्त युवक था और उसका कई अस्पतालों में इलाज भी चला था।

Related Articles