Home » Jamshedpur News : पंजाब में हैं बैंक मैनेजर, परसुडीह में चोरों ने खंगाल लिया बंद घर; जानें क्यों नहीं चोरी कर पाए ज्वैलरी

Jamshedpur News : पंजाब में हैं बैंक मैनेजर, परसुडीह में चोरों ने खंगाल लिया बंद घर; जानें क्यों नहीं चोरी कर पाए ज्वैलरी

कैमरा कर दिया पार, पुलिस करा रही मामले की जांच, सीसीटीवी फुटेज में नजर आए दो चोर

by Mujtaba Haider Rizvi
parsudih theft
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र स्थित प्रमोद नगर के जूही रोड में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के कीमती सामान की चोरी कर ली। यह घर पंजाब नेशनल बैंक के सीनियर बैंक मैनेजर गोविंद चंद्र हांसदा का बताया जा रहा है, जो इन दिनों अपने परिवार के साथ पंजाब गए हुए हैं।

बताया जा रहा है कि चोरों ने घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और पूरे घर को खंगाल डाला। अलमारियां खुली मिलीं, सामान बिखरा पड़ा था और बिस्तर पर ज्वेलरी के खाली डिब्बे पाए गए, जिससे आशंका जताई गई चोर ज्वेलरी भी पार कर ले गए हैं। मगर, बैंक मैनेजर के रिश्तेदार मौके पर पहुंचे और गोविंद चंद्र हांसदा को फोन लगाया गया तो पता चला कि उनका सिर्फ कैमरा गायब है। बाकी सामान का एक-एक कर मिलान कर लिया गया है। परसुडीह थाना प्रभारी ने बताया कि चोर सिर्फ एक कैमरा ही पार कर पाए हैं।
गौरतलब है कि बुधवार सुबह जब घर में काम करने वाली महिला पहुंची, तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा देख उसने घटना की जानकारी आसपास के लोगों और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही परसुडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि घर की ज्वेलरी महिलाएं लेकर गई थीं। इस वजह से चोरों को यहां से ज्यादा सामान नहीं मिल पाया।

प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि चोरी की वारदात सुनियोजित तरीके से अंजाम दी गई। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है, जिसमें दो संदिग्ध युवक घर में घुसते हुए दिखाई दिए हैं। फिलहाल पुलिस संदिग्धों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और लोगों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Comment