Home » Jamshedpur Durga Puja Pandal : जमशेदपुर के कदमा में इडेन पार्क दुर्गा पूजा पंडाल का भूमि पूजन, धूमधाम दुर्गोत्सव मनाने की तैयारी

Jamshedpur Durga Puja Pandal : जमशेदपुर के कदमा में इडेन पार्क दुर्गा पूजा पंडाल का भूमि पूजन, धूमधाम दुर्गोत्सव मनाने की तैयारी

by Anand Mishra
Eden Park Durga Puja Commetti Jamshedpur
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur (Jharkhand) : जमशेदपुर के कदमा स्थित इडेन पार्क दुर्गा पूजा कमेटी ने आगामी दुर्गा पूजा के लिए गुरुवार को अपने पंडाल का भूमि पूजन किया। पुरोहित रवींद्र नाथ गांगुली के सान्निध्य में यह पूजा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुई, जिसमें कमेटी के सभी प्रमुख सदस्य और पदाधिकारी उपस्थित थे। पूजा कमेटी के अध्यक्ष अनिमेष सरकार ने कहा कि इस साल भी दुर्गा पूजा का त्यौहार पिछले वर्ष की तरह ही बड़ी धूमधाम और भव्यता के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस वर्ष भी भक्तों के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी, ताकि वे मां दुर्गा का आशीर्वाद ले सकें।

पूजा में ये हुए शामिल

भूमि पूजन के इस शुभ अवसर पर कमेटी के कई गणमान्य सदस्य उपस्थित थे। इनमें प्रदीप कुमार दास, कुमार विक्रांत, एस. एन. चौधरी, एस. सी. तिवारी, आर. के. सिंह, ए. के. चौधरी, अजोय दे, सुजॉय सरकार, तपन डे, वी. गोपाल राव, देवाशीष रॉय, भरत सरकार, बी. चक्रवर्ती, संजीत साहू, जयराम राव, गौतम विश्वास, बंकिम चक्रवर्ती, दीपाली चौधरी, सुकन्या चंद्रशेखर, संध्या चौधरी, कुमारी राव और अन्य सदस्य शामिल थे। सभी ने एक स्वर में पंडाल निर्माण के कार्य निर्विघ्न संपन्न करने और सफल आयोजन के लिए प्रार्थना की।

Related Articles