Home » Jamshedpur Crime: कदमा बाजार में टाटा स्टील के क्वार्टर पर थाना प्रभारी का था कब्जा, TSUISL ने कराया खाली

Jamshedpur Crime: कदमा बाजार में टाटा स्टील के क्वार्टर पर थाना प्रभारी का था कब्जा, TSUISL ने कराया खाली

Jamshedpur Crime: कदमा थाना पुलिस पर पत्रकारों को घटना का कवरेज करने से रोकने का आरोप

by Mujtaba Haider Rizvi
Jamshedpur Kadma Police Quarter Controversy
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र के कदमा बाजार में टाटा स्टील के खाली क्वार्टर पर थाना प्रभारी का कब्जा था। इस क्वार्टर पर थाना प्रभारी का बोर्ड लगा हुआ था। इसकी जानकारी मिलने के बाद टाटा स्टील यूआईएसएल (Tata Steel UISL) की टीम मौके पर पहुंची और मंगलवार को सुबह लगभग 10:30 बजे क्वार्टर को जबरन खाली कराया गया।

बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही इस क्वार्टर पर कब्जा किया गया था और थाना प्रभारी के पद नाम का बोर्ड लगा दिया गया था।

पुलिस ने कवरेज से रोका

टाटा स्टील यूआईएसएल की टीम जब इस क्वार्टर को खाली करा रही थी। तब कुछ पत्रकार भी पहुंच गए थे। आरोप है कि पुलिस कर्मियों ने पत्रकारों को घटना का कवरेज करने से रोक दिया।

घटना की हर तरफ हो रही चर्चा

जमशेदपुर में क्वार्टर पर पुलिस का कब्जा होने और उसे खाली कराने की चर्चा सभी के जुबान पर है। सब लोग इस घटना को लेकर चर्चा कर रहे हैं।

क्या कहा कदमा थाना प्रभारी ने

दूसरी तरफ, घटना को लेकर कदमा थाना प्रभारी ने कहा कि इसमें कौन सी बड़ी बात है अगर पुलिस कर्मी ने क्वार्टर पर कब्जा किया है। हजारों क्वार्टर ऐसे हैं जिन पर अवैध कब्जा है।

Read Also: Sahebganj Water Plant : साहिबगंज में 15 साल बाद अब शुरू होने जा रहा है वाटर प्लांट, शहर वासियों को मिलेगी शुद्ध पानी की सप्लाई

Related Articles

Leave a Comment