Home » Jamshedpur Knife Crime : बिष्टुपुर के रीगल मैदान के पास चला चाकू, तीन किशोर घायल, दो की हालत नाजुक

Jamshedpur Knife Crime : बिष्टुपुर के रीगल मैदान के पास चला चाकू, तीन किशोर घायल, दो की हालत नाजुक

by Mujtaba Haider Rizvi
Three teenagers injured in knife attack near Regal Maidan, Bishtupur Jamshedpur
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : बिष्टुपुर के रीगल मैदान के पास बुधवार की शाम कुछ युवकों ने चाकू बाजी की। बताते हैं कि यह युवक टुसू मेले में डांस कर रहे थे तभी वहां डांस देखने पहुंचे तीन किशोरों में से एक से धक्का लग गया। इसी को लेकर मारपीट शुरू हो गई। डांस कर रहे युवकों ने चाकू निकाल लिया और हमला कर दिया।

इस हमले में दो किशोर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। एक घायल किशोर के सिर में गंभीर चोट आई है। उसे एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक किशोर के पेट में चाकू लगा है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। उसे टीएमएच में भर्ती कराया गया है। एक किशोर को मामूली चोट आई है। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Read Also: Kolhan University Senate Election : केयू सीनेट चुनाव कल, सुबह 10:30 बजे से होगी वोटिंग, नियुक्त किए गए ऑब्जर्वर

Related Articles