Home » Jamshedpur News: जमशेदपुर में इलेक्ट्रॉनिक्स मॉल के गोदाम में लगी भीषण आग, 8–10 लाख का सामान राख

Jamshedpur News: जमशेदपुर में इलेक्ट्रॉनिक्स मॉल के गोदाम में लगी भीषण आग, 8–10 लाख का सामान राख

by Mujtaba Haider Rizvi
Fire catches in electronic shop in Jamshedpur.
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur: मानगो के आजाद नगर थाना अंतर्गत गरीब नवाज कॉलोनी के ओल्ड पुरिया रोड के पास मंगलवार को देर शाम एक इलेक्ट्रॉनिक्स मॉल के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट से लगी और कुछ ही मिनटों में विकराल रूप धारण कर लिया।

गोदाम के मालिक मोहम्मद नौशाद अली के छोटे भाई मोहम्मद शारिक अली ने बताया कि वे शोरूम में मौजूद थे। तभी अचानक जोरदार चिंगारी की आवाज सुनाई दी। जब वे गोदाम की ओर दौड़े तो अंदर धुआं और लपटें उठ रही थीं। पानी और फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की गई, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

आग की वजह से गोदाम में रखी बैट्रियां, कूलर, फ्रिज, एसी सहित महंगे इलेक्ट्रॉनिक सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गए। अनुमान है कि इस हादसे में करीब 8 से 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। स्थानीय लोगों की मदद से प्रारंभिक रूप से आग बुझाने का प्रयास किया गया और बाद में फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। फायर टीम ने पहुंचकर आग को पूरी तरह नियंत्रित किया।

स्थानीय लोग आग की तेज़ लपटों को देखकर सहमे हुए थे। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Also Read: Photon News Exclusive : घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में वोट के लिए नोट बांटने वाला युवक धालभूमगढ़ में गिरफ्तार, जानें किस प्रत्याशी के लिए बांट रहा था रुपये

Related Articles