Home » Jamshedpur News : डोबो-कांदरबेड़ा रोड पर कार में लगी आग, बाल-बाल बचे कार सवार लोग

Jamshedpur News : डोबो-कांदरबेड़ा रोड पर कार में लगी आग, बाल-बाल बचे कार सवार लोग

Jamshedpur News : कार में आग तब लगी जब यह कार डोबो की तरफ से कांदरबेड़ा की तरफ जा रही थी।

by Mujtaba Haider Rizvi
Jamshedpur Car Fire Dobo Kanderbeda Road Incident
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर के सोनारी से डोबो पुल के आगे कंदरपेरा जाने वाली रोड पर रविवार की रात एक कार में अचानक आग लग गई। कार में आग तब लगी जब यह कार डोबो की तरफ से कांदरबेड़ा की तरफ जा रही थी।

आसपास मौजूद लोगों ने दी आग लगने की जानकारी

बताते हैं कि कार में आग लगते ही आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया। इसके बाद कार पर सवार लोग फौरन कार से उतर गए। जब तक लोग कार की आग बुझाने का इंतजाम करते तब तक कार धू-धू क जलने लगी थी। कुछ लोगों ने अग्निशमन विभाग को भी फोन किया। लेकिन अग्निशमन विभाग की गाड़ी नहीं पहुंच पाई और कार जल कर राख हो गई।

सड़क पर लग गया था जाम

कार जलने से दोनों तरफ सड़क पर वाहनों की कतार लग गई थी। आग की वजह से वाहन आगे नहीं बढ़ पा रहे थे। बताया जा रहा है कि इन दिनों गर्मी अधिक पड़ रही है। आशंका है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है।

Read Also: Jamshedpur News : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन का होगा उपचुनाव, 13 अप्रैल से नामांकन प्रक्रिया शुरू; 17 को मतदान

Related Articles

Leave a Comment