Home » Jamshedpur News : जमशेदपुर के श्रेया अग्रवाल को मिस झारखंड का खिताब, भुवनेश्वर में होगा ग्रैंड फिनाले

Jamshedpur News : जमशेदपुर के श्रेया अग्रवाल को मिस झारखंड का खिताब, भुवनेश्वर में होगा ग्रैंड फिनाले

अभी वह दिल्ली विश्वविद्यालय के रामजस कॉलेज से बीकाम की पढ़ाई कर रही हैं। श्रेया शुरू से ही पढ़ाई में बेहतर प्रदर्शन करती रही हैं।

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर के मानगो की रहने वाली श्रेया अग्रवाल को मिस झारखंड का खिताब मिला है। उन्होंने यह किताब फेमिना मिस इंडिया झारखंड 2026 की प्रतियोगिता जीतकर हासिल किया है। उन्होंने मिस झारखंड बन कर पूरे राज्य का नाम रोशन किया है। श्रेया अग्रवाल मानगो के रहने वाले रमेश अग्रवाल की बेटी हैं। श्रेया अग्रवाल ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा साकची के केएसएमएस स्कूल से प्राप्त की।

अभी वह दिल्ली विश्वविद्यालय के रामजस कॉलेज से बीकाम की पढ़ाई कर रही हैं। श्रेया शुरू से ही पढ़ाई में बेहतर प्रदर्शन करती रही हैं। बोर्ड परीक्षा में उन्होंने 97 फीसदी अंक हासिल कर अपना नाम रोशन किया था। स्कूलिंग के दौरान ही उन्हें ऑलराउंडर अवार्ड मिला था। श्रेया अग्रवाल स्टेट लेवल की बैडमिंटन खिलाड़ी भी रह चुके हैं। साथ ही वह भारतीय शास्त्रीय नृत्य भरतनाट्यम में भी प्रशिक्षित हैं और एक बेहतरीन ड्रॉइंग आर्टिस्ट भी हैं।

बहुआयामी प्रतिभा की धनी श्रेया अग्रवाल का चयन भारत के टॉप 30 प्रतिभागियों में हुआ है। अब वह 18 अप्रैल को भुवनेश्वर में होने वाले ग्रैंड फिनाले में हिस्सा लेंगी। यहां 61वीं फेमिना मिस इंडिया का चयन किया जाएगा। श्रेया अग्रवाल ने बताया कि फेमिना मिस इंडिया एक बढ़िया खिताब है। यह उसी को मिलता है जो जिम्मेदार और संस्कारी युवती होती है।

Related Articles

Leave a Comment