Home » Jamshedpur News : जमशेदपुर में जेएमएम नेता व उसके भाई पर जानलेवा हमला, सलमान गैंग के सदस्यों का आया नाम

Jamshedpur News : जमशेदपुर में जेएमएम नेता व उसके भाई पर जानलेवा हमला, सलमान गैंग के सदस्यों का आया नाम

by Mujtaba Haider Rizvi
जमशेदपुर में जेएमएम लीडर पर हमला
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur News : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धतकीडीह इलाके में सलमान गैंग एक बार फिर सिर उठाने लगा है। शनिवार को सलमान गैंग के सदस्यों ने जेएमएम नेता जाबिर हुसैन और उसके भाई जसीम अहमद उर्फ कल्लू पर चाइनीज चापड़ से जानलेवा हमला कर दिया। दोनों भाइयों को खून से लथपथ हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

घटना शनिवार को सुबह साढ़े 10 बजे की बताई जा रही है। जेएमएम नेता जाबिर हुसैन का भाई जसीम अहमद उर्फ कल्लू छोटा हाथी वाहन चलवाता है। बताते हैं कि सलमान गैंग के तीन सदस्य सुबह कल्लू के पास पहुंचे और छोटा हाथी वाहन की मांग की। इस पर कल्लू ने उन्हें बताया कि अभी ड्राइवर नहीं आया है। ड्राइवर आने के बाद वह अपना वाहन भेज देगा। ऐड्रेस बता दीजिए। आरोप है कि छोटा हाथी लेने आए तीनों युवकों ने कल्लू से कहा कि वाहन दे दीजिए। वह चला कर ले जाएंगे और काम करने के बाद वापस दे देंगे। इसका कल्लू ने विरोध किया और कहा कि वह अपना वाहन ऐसे नहीं दे सकता। ड्राइवर आने पर ही भेजेगा।
इसी बात से तीनों आरोपी युवक नाराज हो गए और कल्न्लू को गाली गलौज करने के साथ ही धमकी भी देने लगे। इसका विरोध करने पर तीनों ने कल्लू पर बेस बैट और चापड़ से हमला कर दिया। कल्लू जान बचा कर वहां से भागा तो तीनों बदमाशों ने उसे दौड़ा लिया। इसकी जानकारी मिलने पर अपने भाई को बचाने पहुंचे जेएमएम नेता जाबिर हुसैन पर भी इन युवकों ने हमला कर दिया। कल्लू और जाबिर दोनों के सिर पर चापड़ से वार किया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। बताते हैं कि सलमान गैंग धतकीडीह एरिया में सक्रिय रहा है। बीच में गैंग की सक्रियता तकरीबन खत्म हो गई थी। मगर, इधर बीच यह गैंग फिर सर उठा रहा है।

Read also Jamshedpur Crime : जमशेदपुर में सुनसुनिया गेट पर दिनदहाड़े चेसिस चालक के साथ मारपीट, दबंगों पर जानलेवा हमले का आरोप

Related Articles