Home » Jamshedpur Sakchi Gurdwara Committee Election : गुरु महाराज का आशीर्वाद लेकर निशान सिंह ने शुरू किया प्रचार अभियान

Jamshedpur Sakchi Gurdwara Committee Election : गुरु महाराज का आशीर्वाद लेकर निशान सिंह ने शुरू किया प्रचार अभियान

* निशान सिंह ने घर-घर जाकर मांगा समर्थन, बोले-संगत की सेवा है हमारा संकल्प

by Anand Mishra
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur (Jharkhand) : जमशेदपुर के साकची स्थित गुरुद्वारा में जैसे ही चुनावी प्रक्रिया आरंभ हुई, निशान सिंह ने गुरु महाराज से आदेश प्राप्त कर प्रचार अभियान की शुरुआत कर दी। रविवार को उन्होंने अपने समर्थकों के साथ काशीडीह, बाराद्वारी और न्यू बाराद्वारी क्षेत्रों का दौरा किया और वहां की सिख संगत से संपर्क कर समर्थन की अपील की।

निशान सिंह ने संगत से मिलकर कहा कि वे बीते कार्यकाल में ईमानदारी और निष्ठा से सेवा कर चुके हैं और अब एक बार फिर संगत का आशीर्वाद लेकर आगे भी सेवा कार्यों को और बेहतर तरीके से अंजाम देना चाहते हैं।

संगत हमारे काम से संतुष्ट है, घोषणा पत्र जल्द : निशान सिंह

निशान सिंह ने बयान देते हुए कहा कि उनके पिछले कार्यकाल में संगत को जो सेवा मिली, उससे वे पूरी तरह संतुष्ट हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस बार का चुनाव एक नई ऊर्जा और सोच के साथ लड़ा जाएगा और वे बहुत जल्द संगत के सामने अपना विस्तृत घोषणा पत्र जारी करेंगे, जिसमें भविष्य की सेवा योजनाओं की रूपरेखा शामिल होगी।

प्रमुख सहयोगियों ने भी निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

निशान सिंह के प्रचार अभियान में कई प्रमुख सहयोगी भी उनके साथ सक्रिय रूप से शामिल रहे। इनमें परमजीत सिंह काले, शमशेर सिंह सोनी, सन्नी सिंह, बलबीर सिंह धंजल, सुरजीत सिंह छितै, जसबीर सिंह गांधी, ताज सिंह, सतनाम सिंह घुम्मन, सतबीर सिंह गोलडू, जगतार सिंह, रमन सिद्धू, मनोहर सिंह मिते, जसपाल सिंह जस्से सहित अन्य समर्थक शामिल थे।

इन सभी ने क्षेत्रीय सिख समुदाय से संपर्क कर निशान सिंह के पक्ष में समर्थन मांगा और संगत को आश्वस्त किया कि उनके नेतृत्व में गुरुद्वारा कमेटी पारदर्शिता, सेवा और समर्पण के साथ कार्य करती रहेगी।

Related Articles