Home » Jamshedpur News : जमशेदपुर में खुलेंगे दो नए अल्ट्रासाउंड सेंटर, जिला प्रशासन ने दी मंजूरी

Jamshedpur News : जमशेदपुर में खुलेंगे दो नए अल्ट्रासाउंड सेंटर, जिला प्रशासन ने दी मंजूरी

Jamshedpur News : पीसी-पीएनडीटी एक्ट की समीक्षा बैठक, दो अल्ट्रासाउंड सेंटर के लाइसेंस नवीकरण को भी एप्रूवल

by Mujtaba Haider Rizvi
"District administration approves two new ultrasound centers to open in Jamshedpur"
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर में दो नए अल्ट्रासाउंड सेंटर खोले जाएंगे। जिला प्रशासन ने सोमवार को इसकी मंजूरी दे दी है। उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में सोमवार को पीसी-पीएनडीटी एक्ट की अहम समीक्षात्मक बैठक हुई। बैठक में जिले में संचालित सभी अल्ट्रासाउंड केंद्रों के अनुपालन, निरीक्षण और लाइसेंस नवीकरण से जुड़े मामलों की विस्तार से समीक्षा की गई।

बैठक में कुल 18 प्रस्तावों पर विचार हुआ, जिसमें नई मशीन, रजिस्ट्रेशन, नवीकरण, चिकित्सक सम्मिलन और स्थान परिवर्तन जैसे मामलों को प्रमुखता से देखा गया। आवश्यक दस्तावेज और प्रक्रिया पूरी करने की शर्त पर समिति ने नई मशीन के 3, रजिस्ट्रेशन नवीकरण के 2, नया रजिस्ट्रेशन के 2, चिकित्सक सम्मिलन के 6, स्थान परिवर्तन के 1 और मशीन डेमो के 1 मामले को स्वीकृति दी।

उपायुक्त ने साफ निर्देश दिया कि जिले में कोई भी अल्ट्रासाउंड केंद्र बिना वैध लाइसेंस के संचालित नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि लिंग चयन जैसी गैरकानूनी गतिविधियों पर पूर्ण विराम लगना चाहिए और इसमें लिप्त पाए जाने वाले संस्थानों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

उपायुक्त ने सभी केंद्रों में चेतावनी बोर्ड प्रदर्शित करने, फॉर्म-थ् की ऑनलाइन प्रविष्टि सुनिश्चित करने और नियमित निरीक्षण रिपोर्ट जिला प्रशासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लिंगानुपात संतुलन बनाए रखने के लिए पीसी-पीएनडीटी एक्ट का कड़ाई से पालन अनिवार्य है। जागरूकता कार्यक्रमों को भी गति देने पर जोर दिया गया, ताकि कन्या भ्रूण परीक्षण जैसी कुप्रथा पर पूरी तरह रोक लगे।

Read Also: Jamshedpur News : जमशेदपुर में एनएच 33 एलीवेटेड कॉरीडोर के छह रैम्प पर बवाल, डिज़ाइन सार्वजनिक करने की मांग तेज


Related Articles