Home » जमशेदपुर पुलिस ने किया एनएच 33 स्थित ढाबे पर हुई मुठभेड़ का खुलासा, 7 अपराधी चढ़े हत्थे, जानें पूरा मामला

जमशेदपुर पुलिस ने किया एनएच 33 स्थित ढाबे पर हुई मुठभेड़ का खुलासा, 7 अपराधी चढ़े हत्थे, जानें पूरा मामला

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : जमशेदपुर पुलिस ने एमजीएम थाना क्षेत्र के बेलाजुड़ी के पास शुक्रवार को अपराधियों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ का खुलासा कर दिया है। शुक्रवार को जमशेदपुर के एसएसपी प्रभात कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस कर पूरे घटना का ब्योरा दिया। मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किए गए साताें लोगों काे पुलिस ने मीडिया के सामने प्रस्तुत किया। कार्रवाई और तलाशी के दौरान इन अपराधियों के पास से पुलिस ने चार लोडेड पिस्तौल और बड़े पैमाने पर कारतूस बरामद किया है।

बरामद अन्य सामानों में स्विफ्ट डिजायर, फायरिंग के बाद मौके पर पड़ा छह खोखा, शराब, गुटखा, सिगरेट आदि शामिल हैं। पकड़े गये आरोपियों की पहचान जमशेदपुर के उलीडीह डिमना बस्ती साधु कॉलोनी निवासी साजन मिश्रा, कपाली निवासी शाहिद खान उर्फ शहजादा, मुखियाडांगा निवासी रोहित कुमार गुप्ता उर्फ सेठबाज, मुखियाडांगा निवासी शिवरंजन यादव उर्फ शिवपूजन, डिमना बस्ती निवासी तापस दास, तुरियाबेड़ा निवासी गोरांगो पुष्टि और पारडीह निवासी दिव्यांशु ओझा के रूप में की गई है।

कई का है आपराधिक रिकार्ड :
पुलिस की ओर से बताया गया कि गिरफ्तार लोगों में से साजन मिश्रा के खिलाफ कई अपराधिक मुकदमें दायर हैं,जबकि रोहित सेठबाज के खिलाफ एक आपराधिक मामला दर्ज है। जमशेदपुर के एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि यह सूचना प्राप्त हुई थी कि अपराधी एमजीएम थाना क्षेत्र के कापा गोड़ा भोलेनाथ ढाबा के पीछे एक साथ जमें हुए हैं।

इसके बाद उलीडीह, मानगो और घाटशिला की पुलिस की टीम ने घेराबंदी की। घेराबंदी के दौरान ही अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। बचाव में पुलिस की ओर से भी फायरिंग की गयी। पुलिस को भारी पड़ता देख साजन मिश्रा भागने लगा, जिसके बाद पुलिस ने उसके पैर में गोली मारी।

पुलिस मान रही बड़ी उपलब्धि :
पुलिस की मानें ताे उसकी जवाबी कार्रवाई से अपराधी कमजोर हो गये। इसके बाद वे भागने लगे, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें दबाेच लिया। इस दौरान कुछ अपराधी वहां से भागने में सफल हो गये। इस मामले में एमजीएम थाना प्रभारी राजू के बयान पर एफआइआर दायर की गयी है।

छापामारी दल में एमजीएम थाना प्रभारी राजू, मानगो थाना प्रभारी विनय कुमार, घाटशिला थाना प्रभारी विमल किडो, उलीडीह थाना प्रभारी सोनू कुमार, गालूडीह थाना प्रभारी सुखसागर सिंह, एमजीएम थाना के अवर निरीक्षक अमीउल एक्का, रविकांत परासर, उलीडीह के अवर निरीक्षक मुकेश शरण, मानगो थाना के अवर निरीक्षक शशि शेखर, घाटशिला थाना के अवर निरीक्षक गोविंद शाह, एमजीएम थाना के सहायक अवर निरीक्षक हिरू मिंज और पांचों थाना के पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र बल मौजूद थे।

Read Also : झारखंड में शिक्षक स्थानांतरण के लिए कल से शुरू हाेगा ऑनलाइन आवेदन, जानिए काैन-काैन कर सकता है अप्लाई

Related Articles