Home » Palamu Murder: पति के प्रेम प्रसंग का विरोध करने पर हुई प्रियंका देवी की हत्या, तीन सुपारी किलर गिरफ्तार

Palamu Murder: पति के प्रेम प्रसंग का विरोध करने पर हुई प्रियंका देवी की हत्या, तीन सुपारी किलर गिरफ्तार

प्रियंका का पति रंजीत मेहता अपनी प्रेमिका गुड्डी देवी के साथ रिश्ते में था, जिसका प्रियंका लगातार विरोध कर रही थी।

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Palamu: विश्रामपुर थाना क्षेत्र के भूखला गांव में 25 वर्षीय प्रियंका देवी उर्फ पूजा देवी की नृशंस हत्या का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया है कि पति के प्रेम प्रसंग का विरोध करना ही प्रियंका की हत्या की मुख्य वजह बना।पुलिस के अनुसार प्रियंका का पति रंजीत मेहता अपनी प्रेमिका गुड्डी देवी के साथ रिश्ते में था, जिसका प्रियंका लगातार विरोध कर रही थी।

इसी से परेशान होकर दोनों ने उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची। हत्या के लिए तीन लोगों को 40 हजार रुपये की सुपारी दी गई। 28 दिसंबर की रात प्रियंका को बेहोशी की दवा सुंघाकर बाइक से नावाबाजार थाना क्षेत्र के तुकबेरा ले जाया गया, जहां मफलर से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। बाद में शव को तुकबेरा टोला डेरौवना गांव में टावर के पास गड्ढा खोदकर दफना दिया गया।

बदबू छुपाने के लिए पास में एक मरे कुत्ते को भी डाल दिया गया था।विश्रामपुर एसडीपीओ आलोक टूटी ने बताया कि इस हत्याकांड में सुपारी किलर सुनील कुमार (भूखला कौड़िया), लाला कुमार और गोविंद कुमार (पड़वा) को गिरफ्तार किया गया है।

आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल मफलर, तीन मोबाइल फोन और दो बाइक बरामद की गई हैं।गौरतलब है कि इस मामले में पति रंजीत मेहता और उसकी प्रेमिका गुड्डी देवी पहले ही न्यायालय में सरेंडर कर चुके हैं।

प्रियंका की मां अनिता देवी ने 31 दिसंबर को प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जबकि 1 जनवरी को जेसीबी की मदद से शव बरामद किया गया था। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Related Articles