Home » Jamshedpur News : टाटा मोटर्स में रविवार को भी होगा काम, सभी डिवीजन और विभागों के लिए सर्कुलर जारी

Jamshedpur News : टाटा मोटर्स में रविवार को भी होगा काम, सभी डिवीजन और विभागों के लिए सर्कुलर जारी

25 अक्टूबर को जनरल ऑफिस समेत सभी विभागों में रहेगा कार्यदिवस, काम के बदले मिलने वाले प्रतिपूरक अवकाश की तारीख बाद में होगी घोषित

by Arvind Shrivastava
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur :  टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट में व्यावसायिक जरूरतों को देखते हुए रविवार, 25 अक्टूबर 2026 को सभी डिवीजन और विभागों में कामकाज होगा। इस संबंध में कंपनी प्रबंधन की ओर से सर्कुलर जारी किया गया है। इसमें जनरल ऑफिस समेत सभी विभागों और उनकी सेवाओं को रविवार को कार्यरत रखने का निर्णय लिया गया है।

कंपनी की ओर से जारी सर्कुलर के अनुसार, 25 अक्टूबर को काम करने के बदले कर्मचारियों को मिलने वाले प्रतिपूरक अवकाश (Compensatory Off) की तारीख बाद में घोषित की जाएगी।

सर्कुलर में सभी डिवीजन और विभागों के प्रमुखों को निर्देश दिया गया है कि वे अपनी जरूरतों के अनुसार कॉमन सर्विसेज की गतिविधियों का समन्वय करें और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करें।

प्रबंधन ने यह भी स्पष्ट किया है कि सर्कुलर की प्रतियां शिफ्ट चेंज नोटिस के साथ संबंधित नोटिस बोर्ड पर लगाई जाएंगी।

यह सर्कुलर 22 अक्टूबर 2026 को जारी किया गया है। इस पर जमशेदपुर प्लांट के प्रमुख के हस्ताक्षर हैं। इसकी प्रतिलिपि इंस्पेक्टर ऑफ फैक्ट्रीज, डिप्टी लेबर कमिश्नर और टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महासचिव को भी भेजी गई है।

Related Articles

Leave a Comment