Home » Jamshedpur Rash Driving : छात्र ने बाइक स्टंट करते हुए चार छात्राओं को मारी टक्कर, सभी घायल

Jamshedpur Rash Driving : छात्र ने बाइक स्टंट करते हुए चार छात्राओं को मारी टक्कर, सभी घायल

by Anand Mishra
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : झारखंड के जमशेदपुर स्थित सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह चार छात्राओं की जान पर बन आई, जब एक स्कूली छात्र ने अपनी बाइक से स्टंट करते हुए स्कूल जा रही चार छात्राओं को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में चारों छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गईं और उन्हें इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा गया है।

घायलों की पहचान और इलाज की स्थिति

घायलों में सीतारामडेरा आदिवासी उच्च विद्यालय की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रिया कुमारी, कक्षा 11वीं की छात्रा अष्टमी कुमारी, शालू कुमारी और रश्मि कुमारी शामिल हैं। शालू कुमारी और रश्मि कुमारी की स्थिति ज्यादा गंभीर है, जहां रश्मि का एक हाथ और पैर टूट गए हैं, जबकि अन्य छात्राओं को सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं।

कैसे हुआ हादसा?

घटना के अनुसार, आदिवासी उच्च विद्यालय का कक्षा 9 का छात्र अपनी बाइक से तेज रफ्तार में रैश ड्राइविंग कर रहा था। उसी दौरान वह अपने एक साथी के साथ छात्राओं को टक्कर मार बैठा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि छात्राएं दूर जा गिरीं। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया और पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

आरोपी की गिरफ्तारी और जांच जारी

घटना के बाद एक आरोपी युवक मौके से फरार हो गया, जबकि स्कूली छात्र को पुलिस ने पकड़ लिया है और थाना ले जाकर पूछताछ कर रही है। स्कूल के प्राचार्य और शिक्षक घायल छात्राओं के परिवार के साथ अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल-चाल लिया।

परिजनों का दर्द

घायल छात्रा शालू कुमारी के पिता मनोरंजन रविदास ने बताया कि उनकी बेटी रोज की तरह स्कूल जा रही थी। एग्रीको में ऑटो से उतरने के बाद वह अपनी सहेलियों के साथ स्कूल की ओर जा रही थी, तभी बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। वे घटना की जानकारी मिलने पर अपनी ड्यूटी छोड़कर अस्पताल पहुंचे हैं।

Related Articles