Home » Jamshedpur Accident : जमशेदपुर में टेल्को स्टेडियम-भुवनेश्वरी मंदिर रोड पर स्कूल वैन हादसा, 17 बच्चे घायल

Jamshedpur Accident : जमशेदपुर में टेल्को स्टेडियम-भुवनेश्वरी मंदिर रोड पर स्कूल वैन हादसा, 17 बच्चे घायल

by Arvind Shrivastava
Jamshedpur Accident
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : टेल्को में टेल्को स्टेडियम-भुवनेश्वरी मंदिर रोड पर एन-111 के पास शुक्रवार को स्कूल बच्चों से भरी टाटा विंगर वैन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में करीब 15 से 17 बच्चे घायल हो गए। इनमें दो बच्चों के साथ वैन चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से टाटा मोटर्स अस्पताल भेजा गया।

गौरतलब है कि स्कूल वैन चिन्मया स्कूल के बच्चों को स्टेडियम की ओर छोड़ने जा रही थी। इसी दौरान वैन सड़क के बीच बने डिवाइडर पर चढ़ गई और जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि वैन का चैंबर तक फट गया। दुर्घटना की आवाज धमाके जैसी सुनाई दी। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए।

आसपास के फ्लैटों से भी लोग नीचे उतर आए और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। प्रत्यक्षदर्शी उत्तम के अनुसार, चिन्मया स्कूल की ओर से आ रही एक कार स्कूल वैन के काफी करीब से गुजरी। कार को पीछे मुड़कर देखने के दौरान चालक का ध्यान भटक गया और वैन सीधे डिवाइडर से जा टकराई। हालांकि, हादसे के सही कारण की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

Related Articles

Leave a Comment