Home » Jamshedpur Education News: जमशेदपुर में स्कूल वैन व ऑटो चालकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, अभिभावक हुए परेशान

Jamshedpur Education News: जमशेदपुर में स्कूल वैन व ऑटो चालकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, अभिभावक हुए परेशान

by Mujtaba Haider Rizvi
jamshedpur Education News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर में सोमवार से स्कूल वैन और स्कूल ऑटो चालकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू हो गई है। इस हड़ताल की वजह से अभिभावकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस हड़ताल से टेल्को, गोलमुरी, बिरसानगर, बारीडीह, टिनप्लेट आदि इलाके प्रभावित रहे। अभिभावकों को अपने बच्चों को खुद स्कूल पहुंचाना पड़ा और वहां से छुट्टी होने पर घर लाना पड़ा।

27 जनवरी को जेल भेजा गया वैन ड्राइवर

बताया जा रहा है कि करीब 2000 स्कूली वैन और ऑटो चालक सोमवार को हड़ताल पर रहे। ऑटो चालकों का कहना है की कुछ दिन पहले बिरसानगर थाना पुलिस ने टेल्को के एलएफएस इंग्लिश स्कूल से जुड़े एक मामले में वाहन चालक मन्नू पांडे को पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा था। मन्नू पांडे को 27 जनवरी को जेल भेजा गया था।

पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म का है आरोप

मन्नू पांडे पर आरोप है कि उसने पांच साल की बच्ची को वैन में ही अपनी हवस का शिकार बनाया और उसके साथ दुष्कर्म किया था। पीड़िता के अभिभावक की शिकायत पर पुलिस ने मन्नू पांडे को गिरफ्तार किया।

कोर्ट पर भरोसा रखें वैन व ऑटो चालक

बच्ची की मेडिकल जांच कराई गई मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई थी। इसके बाद पुलिस ने मन्नू पांडे को जेल भेज दिया था। ऑटो और वैन चालक इसी मुद्दे को लेकर हड़ताल कर रहे हैं। उनका कहना है कि मन्नू पांडे को छोड़ा जाए। जबकि, पुलिस का कहना है कि मन्नू पांडे के खिलाफ तगड़े सबूत हैं। इसी के चलते उसे जेल भेजा गया है। अभिभावकों का कहना है कि मन्नू पांडे पर संगीन आरोप हैं। इस तरह उसके समर्थन में हड़ताल करना ठीक नहीं है। अभिभावकों का कहना है कि स्कूली ऑटो और वैन चालकों को चाहिए कि वह अदालत पर भरोसा रखें। अदालत में केस चलेगा और सबूत के आधार पर फैसला होगा।

Read Also- Palamu Road Accident : पलामू में कपड़ा लोड कर रांची से डालटनगंज जा रहा ट्रक पेड़ से टकराया, ड्राइवर की मौत

Related Articles

Leave a Comment