Home » Jamshedpur News : तेज रफ्तार ट्रक से टेंपो की भिड़ंत, 24 वर्षीय युवक की मौत, दो गंभीर

Jamshedpur News : तेज रफ्तार ट्रक से टेंपो की भिड़ंत, 24 वर्षीय युवक की मौत, दो गंभीर

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : झारखंड में पूर्वी सिंहभूम जिला के सुंदरनगर-हाता रोड पर सोमवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 24 वर्षीय युवक की जान चली गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान मानगो आजादनगर मुर्दा मैदान के पास रहने वाले अशरफ इकबाल के रूप में हुई है। बताते हैं कि अशरफ इकबाल अपने दो दोस्तों अरशद और गुड्डू के साथ सोमवार की शाम करीब चार बजे डाला टेंपो से हाता की तरफ जा रहा था।

इसी दौरान हाता चौक से कुछ दूर पहले तेज रफ्तार ट्रक ने टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेंपो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार तीनों युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए।घटना के फौरन बाद स्थानीय लोगों ने इंसानियत दिखाते हुए तीनों को सदर अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने अशरफ इकबाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं अरशद और गुड्डू का इलाज जारी है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे। यहां उनका रो-रो कर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि अशरफ इकबाल मानगो बाजार में एक चप्पल दुकान में काम करता था और अपने परिवार का एकमात्र सहारा था।इधर, हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Comment