जमशेदपुर : ऐसे शिक्षक, जो अंतरजिला यानी अपने ही जिले में एक विद्यालय से दूसरे विद्यालय में स्थानांतरण (Inter District Transfer of Teachers) चाह रहे थे, उन्हें शिक्षा विभाग ने बड़ा झटका दिया है। विभाग ने शिक्षकों के अंतरजिला स्थानांतरण पर फिलहाल रोक लगा दी है। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि विभागीय टीचर ट्रांसफर पोर्टल के माध्यम से ही स्थानांतरण की प्रक्रिया होगी। लेकिन, वर्तमान में अंतरजिला स्थानांतरण के लिए कोई निर्देश प्राप्त नहीं हुआ है। इसलिए, इस संबंध में प्राप्त सभी आवेदन फिलहाल विचाराधीन नहीं माने जाएंगे।
शिक्षा विभाग ने 6 अगस्त 2019 को संकल्प संख्या 2093 के तहत स्थानांतरण नीति बनाई थी। इसे 8 जून 2022 को अधिसूचना संख्या 1556 और 14 मई 2025 को अधिसूचना संख्या 1522 के माध्यम से संशोधित किया गया। इस नीति के अनुसार, राज्य के सरकारी प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, माध्यमिक और +2 विद्यालयों में प्राचार्य, प्रधानाध्यापक और शिक्षकों का स्थानांतरण केवल ऑनलाइन माध्यम से ही किया जाएगा।
22 शिक्षकों ने किया था आवेदन
मालूम हो कि जिले के 22 शिक्षकों ने अंतरजिला स्थानांतरण (Inter District Transfer of Teachers) के लिए आवेदन दिया था। जिसमें उन्होंने अलग-अलग कारणों का हवाला देते हुए स्थानांतरण की मांग की थी। सभी आवेदन ऑफलाइन जमा किए गए थे। लेकिन, इन सभी आवेदनों पर विभाग ने स्पष्ट किया है कि जब तक अंतरजिला स्थानांतरण के लिए निर्देश नहीं मिलता, तब तक इन पर कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।
Inter District Transfer of Teachers : इन शिक्षकों ने किया आवेदन
रीना प्रजापति (उत्क्रमित उच्च विद्यालय, नरसिंहबहाल, डुमरिया), इंद्राणी हे (उत्क्रमित उच्च विद्यालय, कटुशोल, बहरागोड़ा-2), नीलम कुमारी (उत्क्रमित उच्च विद्यालय, मुराल, चाकुलिया), मनोरमा कुमारी चौबे (अष्टकोशी +2 उच्च विद्यालय, भालुकपतड़ा, डुमरिया), देव नारायण पंडित (पारुलिया +2 उच्च विद्यालय, छोटा पारुलिया, बहरागोड़ा), कार्तिक दास (उत्क्रमित उच्च विद्यालय, कटुशोल, बहरागोड़ा), हेमा भट्टाचार्जी (उत्क्रमित उच्च विद्यालय, बेंद, चाकुलिया), दिलीप कुमार महतो (उत्क्रमित उच्च विद्यालय, बेंद, चाकुलिया), मधु कुमारी (उत्क्रमित +2 उच्च विद्यालय, केरूकोचा, चाकुलिया), सविता कुमारी गुप्ता (उत्क्रमित उच्च विद्यालय, पहाड़पुर, बोड़ाम), नीतू हेम्ब्रम (केएनजे उच्च विद्यालय, चाकुलिया), पुष्पा किरण (प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय, माचा, पटमदा), सुतपा रानी सेनापति (हरिजन उच्च विद्यालय, भालुबासा, जमशेदपुर), भुपेन चन्द्र पात्र (उत्क्रमित उच्च विद्यालय, झांझिया, बहरागोड़ा), सुब्रत कुमार घोष (हिन्दी उच्च विद्यालय, कैमी, बहरागोड़ा), संजु कुमारी (उत्क्रमित उच्च विद्यालय, बनकाटी, घाटशिला), उर्मिला कुमारी (उत्क्रमित उच्च विद्यालय, कटुशोल, बहरागोड़ा), राजीब लोचन भुई (मनोहरलाल +2 उच्च विद्यालय, चाकुलिया), अनिता घोष (उत्क्रमित +2 उच्च विद्यालय, हसड़ा, पोटका), छोटा भुजंग टुडू (उत्क्रमित +2 उच्च विद्यालय, मानुषमुड़िया, बहरागोड़ा) और प्रियंका झा (प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय, माचा, पटमदा) शामिल हैं।
राज्य कार्यालय से हमें अभी अंतरजिला स्थानांतरण (Inter District Transfer of Teachers) का कोई आदेश प्राप्त नहीं है। इस लिए संबंधित शिक्षकों के आवेदन को स्वीकार नहीं किया गया है।
-मनोज कुमार, डीईओ
Read Also: Exam Result Cancelled : बीएड-एमएड-बीपीएड परीक्षा का रिजल्ट रद्द, काउंसलिंग स्थगित

