Home » Jamshedpur Women’s University : वीमेंस यूनिवर्सिटी में परीक्षा के नाम पर छात्राओं से धन उगाही मामले में शिक्षक डॉ. विश्वराज पूछताछ के लिए डीसी ऑफिस तलब

Jamshedpur Women’s University : वीमेंस यूनिवर्सिटी में परीक्षा के नाम पर छात्राओं से धन उगाही मामले में शिक्षक डॉ. विश्वराज पूछताछ के लिए डीसी ऑफिस तलब

Jamshedpur Women's University : छात्राओं ने उपायुक्त को बताया कि डॉ. विश्वराज दावा करते हैं वसूली गई रकम का एक हिस्सा परीक्षा नियंत्रक और रजिस्ट्रार को भी दिया जाता है।

by Anand Mishra
Jamshedpur Women’s University extortion inquiry involving Dr Vishwaraj
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur (Jharkhand) : जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी के बायोटेक्नोलॉजी विभाग में छात्राओं से परीक्षा के नाम पर धन उगाही करने के मामले को उपायुक्त ने गंभीरता से लिया है। इस मामले में उपायुक्त ने तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया है, जिसमें उपायुक्त के अलावा जिला भू-अर्जन पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) शामिल हैं। कमेटी ने यूनिवर्सिटी के बायोटेक विभागाध्यक्ष डॉ. विश्वराज लाल को 13 दिसंबर की दोपहर उपायुक्त के कार्यालय कक्ष में पूछताछ के लिए तलब किया है।

उपायुक्त कार्यालय से निर्गत पत्र के साथ छात्राओं की ओर से दिए गए शिकायत पत्र की प्रतिलिपि भी संलग्न की गई है। जिसमें परीक्षा में पास करने के नाम पर छात्राओंं से अवैध वसूली किए जाने के अलावा अन्य खुलासे भी हुए हैं। छात्राओं ने लोकभवन (पूर्व में राजभवन) से शिकायत करने के साथ ही पत्र की प्रतिलिपि उपायुक्त, यूनिवर्सिटी की कुलपति, सीवीसी, परीक्षा नियंत्रक एवं कुलसचिव को भी प्रेषित की थी।

और भी कई खुलासे

छात्राओं की ओर से दिए गए आवेदन में छात्राओं ने और भी कई सनसनीखेज जानकारी दी है। छात्राओं ने बताया कि डॉ. विश्वराज लाल कुछ छात्राओं के माध्यम से ट्यूशन पढ़ने का दबाव बनाते हैं। इतना ही नहीं, वे कभी-कभार क्लास में आते हैं, जबकि अधिकतर ऑनलाइन क्लास ही लेते हैं। उनके द्वारा ऑनलाइन क्लास के माध्यम से ट्यूशन लेने को कहा जाता है। ट्यूशन नहीं लेने पर परीक्षा में कम अंक देने और ट्यूशन या पैसा देने पर प्रश्नपत्र भी उपलब्ध कराने को कहा जाता है।

अन्य अधिकारियों पर आरोप

छात्राओं ने उपायुक्त को बताया कि डॉ. विश्वराज दावा करते हैं वसूली गई रकम का एक हिस्सा परीक्षा नियंत्रक और रजिस्ट्रार को भी दिया जाता है। इससे पूर्व भी यह मामला प्रकाश में आया था। इसमें लोकभवन के निर्देश के आलोक में विश्वविद्यालय स्तर पर जांच कमेटी बनाई गई थी।”द फोटोन न्यूज” दैनिक और न्यूज पोर्टल में संबंधित खबर प्रकाशित होने के बाद से यूनिवर्सिटी में हड़कंप है। इस बारे में पूछे जाने के बावजूद विश्वविद्यालय ने सूचना को छिपाने का हर संभव प्रयास किया।

लोकभवन के निर्देश पर बनी कमेटी कर रही जांच

इधर, लोकभवन के निर्देश पर भी एक जांच कमेटी का गठन किया गया है। संभवतः कमेटी जांच कर चुकी है। हालांकि, फिलहाल जांंच के संबंध में कोई कुछ नहींं बोल रहा है। लेकिन, कमेटी में केवल यूनिवर्सिटी के अधिकारी ही शामिल थे।

Read Also: Jamshedpur News : इस साल पूर्वी सिंहभूम में अब तक 273 सड़क हादसों में 176 लोगों की मौत

Related Articles