Home » Jamtara News : जामताड़ा में अवैध एप से ठगी करने वाले 4 साइबर अपराधी गिरफ्तार, कैशबैक के नाम पर करते थे फ्रॉड

Jamtara News : जामताड़ा में अवैध एप से ठगी करने वाले 4 साइबर अपराधी गिरफ्तार, कैशबैक के नाम पर करते थे फ्रॉड

Jamtara News : आरोपी अवैध एप के माध्यम से लोगों को फोन-पे पर लगभग 2000 रुपये कैशबैक का मैसेज भेजते थे। जैसे ही ग्राहक मैसेज को एक्सेप्ट करता था, उसकी राशि ठगों के अवैध एप में ट्रांसफर हो जाती थी।

by Mujtaba Haider Rizvi
Jamtara police arrest four cyber criminals involved in illegal app cashback fraud
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamtara: जामताड़ा में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। साइबर थाना पुलिस ने अवैध एप के जरिए ठगी कर रहे चार साइबर अपराधियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई कर्माटांड़ थाना क्षेत्र के सामू पोखर गांव के मैदान में छापेमारी कर की गई।

गिरफ्तार अपराधियों की पहचान अफजल अंसारी, मोहम्मद शहाबुद्दीन अंसारी, लालू मंडल और गोविंद राणा के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से 7 मोबाइल फोन, 10 फर्जी सिम कार्ड, दो आधार कार्ड और एक पैन कार्ड बरामद किए हैं।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी अवैध एप के माध्यम से लोगों को फोन-पे पर लगभग 2000 रुपये कैशबैक का मैसेज भेजते थे। जैसे ही ग्राहक मैसेज को एक्सेप्ट करता था, उसकी राशि ठगों के अवैध एप में ट्रांसफर हो जाती थी। इसके बाद आरोपी उस पैसे से गिफ्ट कार्ड खरीदते और उन्हें कमीशन पर बेच देते थे।

पुलिस पूछताछ में सभी आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। एसपी ने बताया कि साइबर अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने साइबर अपराध में संलिप्त लोगों को चेतावनी दी कि यदि वे नहीं सुधरे तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

Read Also: Jharkhand Nagar Nikay Election: झारखंड में 641 लोग चुनाव लड़ने के लिए घोषित किए गए अयोग्य, जानें क्यों नहीं भर सकेंगे नामांकन

Related Articles