Home » Jamtara Cyber Crime: साइबर ठगी के लिए जामताड़ा SP को कर दिया फोन, चार गिरफ्तार

Jamtara Cyber Crime: साइबर ठगी के लिए जामताड़ा SP को कर दिया फोन, चार गिरफ्तार

Jamtara Cyber Crime: फोन कर योनो ऐप अपडेट करने की दे रहे थे सलाह, भेजा था लिंक

by Mujtaba Haider Rizvi
Jamtara Cyber Crime YONO App Fraud
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamtara : ‘हैलो…मैं नोएडा सेक्टर-सात की SBI योनो सेवा के प्रधान कार्यालय से बोल रहा हूं…, आपके योनो एप पर टेक्निकल प्राब्लम आ गई है। मैं लिंक भेज रहा हूं, आप अपने योनो एप को अपडेट कर लें।’ अगर ऐसे ही काल आपके पास भी आ रहे हैं तो फौरन होशियार हो जाएं। आप साइबर ठगों के निशाने पर हैं और ऐसा करने पर आप अपने खातों में जमा रकम साइबर ठगी में गंवा देंगे। कुछ ऐसे ही काल और मैसेजेज अलग-अलग योनो सेवा डीपी वाले नंबरों के जरिए जामताड़ा एसपी राजकुमार मेहता को भी आए।

लेकिन साइबर ठग शातिरों के लिए यह आखिरी भूल साबित हुई और जामताड़ा साइबर थाने की छापेमारी के दौरान चार साइबर ठग पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस की गिरफ्त में आए ये शातिर गिरिडीह जिले के अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के पांडेयडीह गांव का रहने वाला इब्राहिम अंसारी, करमाटांड़ थाना क्षेत्र के बरमुंडी का रहने वाला हुसैन अंसारी, इसी गांव का रहने वाला शाकिर अंसारी और पारटोल का रहने वाला सिराज अंसारी है।
इस गिरफ्तारी की जानकारी जामताड़ा एसपी राजकुमार मेहता ने मंगलवार को दी है। एसपी ने बताया कि विभागीय सूचना के आधार पर लखनूडीह-पारटोल रोड के पास डिगाडीह गांव के पास सुनसान ठिकाने पर बैठकर ये शातिर साइबर ठगी की घटना को अंजाम दे रहे थे। थाना प्रभारी राजेश कुमार मंडल की अगुवाई में टीम गठित कर पुलिस ने सभी आरोपियों को रंगेहाथों धर-दबोचा। आरोपियों के पास से सात मोबाइल और फर्जी आईडी पर खरीदे गए आठ सिम कार्ड बरामद हुए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है।

ई-कामर्स कंपनियों की साइट्स से लेते थे डिटेल्स

प्रारंभिक जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि ये शातिर साइबर ठग अमेजन समेत कई कंपनियों की ई-कामर्स साइटों के जरिए योनो ग्राहकों के बारे में पता करते थे। इसके बाद बारी-बारी से उन्हें काल कर अपने जाल में फंसाते और उनके विवरण प्राप्त कर ठगी का शिकार बनाते थे। इन शातिरों ने अब तक इस तरकीब से देशभर के सैंकड़ों योनो सेवा के ग्राहकों को ठगी का शिकार बनाया है।

Read Also: RANCHI NEWS: झारखंड हाई कोर्ट में जस्टिस से नोक-झोंक मामले में अधिवक्ता ने मांगी माफी

Related Articles

Leave a Comment