Home » Jamtara News : जामताड़ा में आभूषण दुकान में दिनदहाड़े डकैती, दुकानदार को डकैतों ने मारी गोली

Jamtara News : जामताड़ा में आभूषण दुकान में दिनदहाड़े डकैती, दुकानदार को डकैतों ने मारी गोली

Jamtara News : लूटपाट के दौरान जब दुकानदार अमन वर्मा ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उनको गोली मार दी।

by Mujtaba Haider Rizvi
Armed robbers shot a jeweller during a daylight robbery at a jewellery shop in Jamtara, Jharkhand
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamtara : झारखंड के जामताड़ा जिले में बुधवार शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब शहर के सबसे व्यस्त इलाके कायस्तपाड़ा चौक स्थित बालाजी ज्वेलर्स में हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े डकैती की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने दुकानदार को गोली मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बुधवार शाम करीब छह बजे तीन बदमाश मोटरसाइकिल से कायस्तपाड़ा चौक पहुंचे थे। उस समय बाजार में भारी भीड़ थी। डकैत सीधे बालाजी ज्वेलर्स में घुसे और हथियार के बल पर दुकान में रखे आभूषण लूटने लगे।

लूटपाट के दौरान जब दुकानदार अमन वर्मा ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उनको गोली मार दी। बताते हैं कि उन्हें दो गोली लगी है। गोली चलने के बाद बाजार में भगदड़ मच गई। बदमाश फायरिंग करते हुए कायस्तपाड़ा मोहल्ले की ओर फरार हो गए। लगातार गोली चलने के कारण लोग सहमे रहे और फौरन कोई मदद नहीं कर सका।

घटना के बाद बाजार में आक्रोश

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घायल अमन वर्मा को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों की टीम उनकी हालत पर नजर बनाए हुए है।

घटना के बाद स्थानीय दुकानदारों और व्यवसायियों में भारी आक्रोश है। लोगों ने बाजार की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पर सवाल उठाए और बदमाशों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Read Also : Seraikela News : चांडिल में गैंगवार, मुर्गा पाड़ा के दौरान कुख्यात बदमाश की सरे शाम गोली मार कर हत्या, इलाके में सनसनी

Related Articles