Home » JEE Advanced 2025 : बिहार में 40 परीक्षा केंद्रों पर रविवार को होगी परीक्षा, जानें सभी डिटेल्स

JEE Advanced 2025 : बिहार में 40 परीक्षा केंद्रों पर रविवार को होगी परीक्षा, जानें सभी डिटेल्स

by Rakesh Pandey
JEE Advanced 2025
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पटना : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) द्वारा आयोजित की जाने वाली प्रतिष्ठित जेईई एडवांस 2025 परीक्षा 18 मई, रविवार को बिहार समेत देश भर में आयोजित की जाएगी। बिहार से लगभग 15,000 अभ्यर्थी इस परीक्षा में सम्मिलित होंगे। परीक्षा का आयोजन कुल 222 शहरों में दो पालियों में किया जाएगा। राज्य में 9 शहरों—पटना, आरा, औरंगाबाद, भागलपुर, दरभंगा, गया, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया और रोहतास—में कुल 40 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

परीक्षा का समय और आयोजन

इस परीक्षा में राज्य से 15,476 अभ्यर्थी भाग लेंगे। परीक्षा की पहली पाली सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक होगी, जबकि दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से कम से कम एक घंटा पहले पहुंचें, ताकि वे समय पर परीक्षा में सम्मिलित हो सकें।

देरी से पहुंचने पर प्रवेश नहीं मिलेगा

आईआईटी कानपुर द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, जो अभ्यर्थी निर्धारित समय के बाद परीक्षा केंद्र पर पहुंचेंगे, उन्हें नो एंट्री दिया जाएगा। इस दौरान परीक्षा में देरी से पहुंचने वालों को किसी भी स्थिति में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

परिणाम की तारीखें

परीक्षा में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थियों के लिए रिस्पांस शीट 22 मई को वेबसाइट पर उपलब्ध कर दी जाएगी। इसके बाद, प्रोविजनल आंसर-की 26 मई, सुबह 10:00 बजे जारी की जाएगी। इस पर आपत्ति दर्ज करने का समय 27 मई तक रहेगा। फाइनल आंसर की 2 जून को प्रकाशित की जाएगी।

परीक्षा गाइडलाइन और महत्वपूर्ण दस्तावेज

परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड और एक वैध फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड या पैन कार्ड) साथ लाना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त, परीक्षा केंद्र में किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण (मोबाइल, स्मार्टवाच, कैलकुलेटर आदि) का उपयोग पूरी तरह से निषेध रहेगा। साथ ही, किसी भी प्रकार के कागजात, किताबें या रफ पेपर परीक्षा केंद्र में लाने की अनुमति नहीं होगी।

Read Also- India-Pak conflict : भारत- पाक संघर्ष विराम को ट्रंप ने बताया बड़ी सफलता, जानिए क्या कहा…

Related Articles