Home » Jamshedpur News : जमशेदपुर में छोटा बांकी डैम में नहाने गए युवक की डूबकर मौत, परिवार में मातम

Jamshedpur News : जमशेदपुर में छोटा बांकी डैम में नहाने गए युवक की डूबकर मौत, परिवार में मातम

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एमजीएम थाना पुलिस ने सागर को निकालने की कोशिश शुरू कराई। ग्रामीणों ने सागर को पानी से निकाला। इसके बाद पुलिस ने फौरन सागर को एमजीएम अस्पताल भेजा।

by Mujtaba Haider Rizvi
jamshedpur drowning chota banki
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर में एमजीएम थाना क्षेत्र के छोटा बांकी डैम में मंगलवार सुबह नहाने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 30 वर्षीय सागर मुर्मू के रूप में हुई है, जो घोड़ाबांधा क्षेत्र का रहने वाला था और मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।

जानकारी के अनुसार, सागर मुर्मू सुबह करीब 6:30 बजे अपने दो दोस्तों के साथ डैम में नहाने गया था। नहाते समय अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो पाए। घटना लगभग सुबह 9 बजे की बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे। सागर की मौत पर परिजन सदमे में हैं।

ग्रामीणों ने निकाला शव

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एमजीएम थाना पुलिस ने सागर को निकालने की कोशिश शुरू कराई। ग्रामीणों ने सागर को पानी से निकाला। इसके बाद पुलिस ने फौरन सागर को एमजीएम अस्पताल भेजा। यहां डाक्टरों ने सागर को मृत घोषित कर दिया।

सबसे छोटा बेटा था सागर

सागर परिवार का छोटा बेटा था। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे और शव का पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार करते हुए अंतिम संस्कार की अनुमति मांगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इस घटना को दुखद बताते हुए लोगों से खुले जल स्रोतों में नहाने से परहेज करने की अपील की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Read also Jamshedpur News : साकची में गणेश पूजा कार्यक्रम के दौरान फायरिंग करने का मुख्य आरोपी राहुल राय गिरफ्तार, कट्टा और तीन कारतूस बरामद

Related Articles