Home » JHARKHAND NEWS: पीवीएनएल के सीईओ मिले सीएम से, बताया-एक यूनिट से इतना हो रहा बिजली उत्पादन

JHARKHAND NEWS: पीवीएनएल के सीईओ मिले सीएम से, बताया-एक यूनिट से इतना हो रहा बिजली उत्पादन

by Vivek Sharma
PVNL CM MEET
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शनिवार को पतरातु विद्युत निगम लिमिटेड (पीवीएनएल) के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी अशोक कुमार सहगल के नेतृत्व में वरीय अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में ह्यूमन रिसोर्स प्रमुख जेड रहमान, वरीय प्रबंधक पंकज कुमार सिंह और डीजीएम जे महापात्र शामिल थे। पीवीएनएल के सीईओ ने मुख्यमंत्री को बताया कि 5 नवंबर 2025 से 800 मेगावाट क्षमता वाली एक यूनिट से बिजली का व्यावसायिक उत्पादन सफलतापूर्वक शुरू हो चुका है।

उन्होंने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए राज्य सरकार और विशेष रूप से मुख्यमंत्री द्वारा हर स्तर पर दिए गए सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरकार के सक्रिय सहयोग और समयबद्ध निर्णयों का ही परिणाम है कि यह यूनिट तय समय पर चालू हो सकी।

बिजली उत्पादन के क्षेत्र में बढ़ी आत्मनिर्भरता

अधिकारियों ने बताया कि इस यूनिट के चालू होने से झारखंड बिजली उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा कदम आगे बढ़ा है। इससे न केवल राज्य की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी, बल्कि औद्योगिक विकास और निवेश को भी बढ़ावा मिलेगा। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को पतरातु विद्युत निगम लिमिटेड के संयंत्र का भ्रमण करने का आमंत्रण भी दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऊर्जा क्षेत्र का विकास राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिजली इंफ्रास्ट्रक्चर को आधुनिक और सुदृढ़ बनाने के लिए सरकार लगातार ठोस कदम उठा रही है। जिससे कि भविष्य की मांगों को भी प्रभावी ढंग से पूरा किया जा सके। मुख्यमंत्री ने पीवीएनएल के वरीय अधिकारियों से यह भी कहा कि वे स्थानीय युवाओं के कौशल विकास के लिए ठोस और व्यावहारिक पहल करें। जिससे रोजगार के अवसर बढ़ें और राज्य के युवाओं को ऊर्जा क्षेत्र में बेहतर भविष्य मिल सके।

READ ALSO: JHARKHAND NEWS: चैंबर की टीम ने की सीएम से मुलाकात, जानें क्या कहा हेमंत सोरेन ने

Related Articles